दिल्ली में हीटस्ट्रोक से मजदूर की मौत, 107 डिग्री बुखार था; जानिए कैसे बचें इस जानलेवा गर्मी से

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 30 मई 2024 (13:05 IST)
दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री होने की खबरों के बीच भयानक गर्मी से हीटस्ट्रोक के कारण आज पहली मौत दर्ज की गई। खबरों के मुताबिक 40 साल के एक व्यक्ति ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसे सोमवार (27 मई) की रात भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने बताया कि वह बिना कूलर या पंखे वाले कमरे में रह रहा था और उसे तेज बुखार था।
 
डॉक्टर का कहना है कि मृतक के शरीर का तापमान 107 डिग्री फारेनहाइट पहुंच गया था, जो सामान्य से लगभग 10 डिग्री ज्यादा है। बिहार के दरभंगा का रहने वाला यह शख्स दिल्ली में मजदूरी करता था। ALSO READ: जानलेवा गर्मी, लू के थपेड़ों से हाल बेहाल, 4 राज्यों में 125 की मौत
 
दिल्ली में 29 मई को अलग-अलग जगहों पर तापमान 45.2 डिग्री से 49.1 डिग्री के बीच रहा। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी थी कि दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि, रात में कहा गया कि 52.3 डिग्री का डेटा गलत था। 
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली समेत देश के 11 शहरों में 29 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। हरियाणा के रोहतक में सबसे ज्यादा 48.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। दिल्ली के रिज में 47.3 डिग्री तापमान रहा।
 
कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? एक्सपर्ट के अनुसार तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाते ही खतरा बन जाता है। यह माना जाता है कि 49-50 डिग्री के तापमान में बाहर निकलना मौत को दावत देने जैसा है क्योंकि इतने तापमान में अमेरिका और कनाडा जैसी जगहों पर लोग मरते देखे गए हैं। इस तापमान में शरीर इतना ज्यादा पसीना निकालने लगता है कि खुद शरीर ही इसको नहीं झेल पाता है। शरीर में डिहाड्रेशन की जानलेवा स्थिति बन जाती है। ALSO READ: कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?
 
सामान्यत: मानव शरीर का तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट होता है यानी 37 डिग्री सेल्सियस के बराबर। आमतौर पर यह माना जाता है कि मनुष्य 108.14 डिग्री फारेनहाइट यानी 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान में अधिक देर तक रहने के बाद भी जीवित रह सकता है बशर्ते की वह पानी पीता रहे। इससे ज्यादा के तापमान में रहना मुश्‍किल होता जाता है।
 
ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?
गर्मियों में इन बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा : गर्मी का मौसम आते ही हमें जहां एक तरफ गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करने पड़ते हैं, वहीं दूसरी तरफ कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, फूड पॉइजनिंग, टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू और कई तरह की संक्रामक बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ALSO READ: क्या गर्मी में गर्म पानी पीना चाहिए? कई लोग करते हैं ये 3 गलतियां
 
गर्मी से बचने के उपाय :
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

ESIC की देशभर में 10 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी, AB PMJAY से भी जुड़ने की तैयारी

Pahalgam terror attack : सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश

Pahalgam attack: पुलवामा हमले से भी भयावह है पहलगाम का हमला, 27 लोगों की मौत

Pahalgam आतंकी हमले में 2 विदेशियों की मौत, इन राज्यों के लोग हुए हताहत, इमरजेंसी नंबर भी जारी

Pahalgam attack : आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

अगला लेख
More