Publish Date: Tue, 15 Aug 2017 (23:55 IST)
Updated Date: Wed, 16 Aug 2017 (00:15 IST)
देशभर में धूमधाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। रात 12 बजते ही मथुरा, वृंदावन समेत देशभर के कृष्ण मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। भक्तों के 'जय कन्हैया लाल' की जयघोष के साथ भगवान का जन्मोत्सव मनाया। भगवान के जन्म के बाद उनका दुग्धाभिषेक किया गया। द्वारिका में भी कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर मथुरा, वृंदावन के मंदिरों में कृष्ण की मनमोहक छवि देखने के लिए देशभर से भक्त पहुंचे। कृष्ण मंदिरों की विशेष साज-सज्जा की गई। दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में भी भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान कृष्ण का अभिषेक-श्रृंगार किया गया।