Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के भावों में बड़ी गिरावट, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल डीजल के भाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के भावों में बड़ी गिरावट, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल डीजल के भाव
, गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (08:58 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट लगातार जारी है और ब्रेंट क्रूड 2 महीने में पहली बार 100 डॉलर पर आया है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने आज गुरुवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है। कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से इसकी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है जबकि क्रूड के भाव एक समय 140 डॉलर प्रति बैरल तक चले गए थे। हालांकि लगातार गिरावट से गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड 100.3 डॉलर प्रति बैरल जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई 98.23 डॉलर प्रति बैरल रहा।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76,  पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 प्रति लीटर के भाव रहे हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

4 घंटे वाराणसी में रहेंगे पीएम मोदी, देंगे 1800 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात