suvichar

Delhi: बीचबचाव करना पड़ा महंगा, हेडकांस्टेबल पर कर दिया चाकू से हमला

Webdunia
सोमवार, 23 जनवरी 2023 (16:40 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में एक ऑटो रिक्शा चालक और कुछ लोगों के बीच हुए झगड़े को शांत कराते समय एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के एक हेडकांस्टेबल पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेडकांस्टेबल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती है।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार शाम की है, जब छावला थाने के सहायक उपनिरीक्षक सुनील और हेडकांस्टेबल रिंकू कुतुब विहार इलाके में गश्त पर थे। रात करीब 8 बजकर 35 मिनट पर उन्हें इलाके में एक झड़प की सूचना देने के लिए फोन आया। वे मौके पर पहुंचे तो कुछ लोग वहां एक ऑटो रिक्शा चालक से झगड़ा कर रहे थे।
 
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) हर्षवर्धन ने बताया कि पुलिस ने जब झगड़ा रोकने की कोशिश की तो ऑटो रिक्शा वाले से झगड़ा कर रहे लोगों में से एक ने हेडकांस्टेबल रिंकू पर 2 बार चाकू से हमला कर दिया। हमलावर की पहचान सनी उर्फ शूटर के तौर पर हुई है, जो इलाके का कुख्यात बदमाश है। उन्होंने बताया कि रिंकू को अस्पताल ले जाया गया, उसके घाव गहरे हैं और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
 
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने सन्नी तथा उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू की और उन्हें सूचना मिली कि वह कुतुब विहार में भाई-भाई मार्ग पर एक मकान में हैं। पुलिस देर रात करीब 2.30 बजे मौके पर पहुंची तो सन्नी ने उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 3 गोलियां चलाईं, सन्नी के पैर में गोली लगी है।
 
हर्षवर्धन ने बताया कि सन्नी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि कुल 3 लोगों को मकान में से गिरफ्तार किया गया। मौके से 1 देशी तमंचा, 3 कारतूस और 1 चाकू भी बरामद हुआ है। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

सूडान : अस्थाई शिविरों में हज़ारों बच्चों को नाज़ुक उम्मीदों का आसरा

Shama Obaid Islam कौन हैं और Bangladesh में Tarique Rahman सरकार से क्यों चर्चाओं में

वडोदरा, गांधीनगर समेत 6 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी

PM मोदी 28 फरवरी को गुजरात दौरे पर, क्या हैं इसके राजनीतिक मायने

गुजरात सरकार की अनूठी पहल, पोस्टमैन घर आकर देगा पेंशन

अगला लेख