Hanuman Chalisa

सावधान! अब पंजाब, कर्नाटक के किसान उतरेंगे सड़कों पर

Webdunia
सोमवार, 12 जून 2017 (13:47 IST)
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब और कर्नाटक के किसान भी कर्ज माफी को लेकर सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि  मध्यप्रदेश में किसानों का आंदोलन हिंसक हो गया था इसमें 6 आंदोलनकारी किसानों की मौत हो गई थी और दर्जनों अन्य लोग घायल हो गए थे। इसमें  पुलिसकर्मी और आम नागरिक भी शामिल हैं। 
 
आंदोलन के दौरान सड़कों पर सब्जियां और दूध फेंकने के नजारे आम थे। जिसके चलते लोगों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। साथ ही  दूध और सब्जियां नहीं बिक पाने के कारण छोटे किसान भी आर्थिक रूप से टूट गए थे। इस बीच, एनसीपी नेता शरद पवार ने केन्द्र की भाजपा सरकार  पर दबाव बनाते हुए कहा है कि बिना देरी किए तुरंत कर्जमाफी की व्यवस्था की जानी चाहिए।
 
यूपी फार्मूले न दिखाई आंदोलन की राह : यूपी सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का फैसला किया है। उसी राह पर चलते हुए महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने भी कर्ज माफी का निर्णय लिया है। भाजपा शासित इन दो राज्यों के कर्ज माफी के कदम के बाद अब अन्य राज्यों के किसान भी यही मांग कर रहे हैं। इसी  कड़ी में पंजाब और कर्नाटक के किसान सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। 
 
क्या है यूपी फार्मूला : यूपी में 36 हजार करोड़ का किसान कर्ज माफ करने के बाद अन्य राज्यों के किसानों को भी अपनी सारी मुश्किलों का हल इसी में  दिखने लगा है। महाराष्ट्र की सरकार को भी किसानों के आगे झुकना पड़ा है। मुंबई में किसान संगठन और राज्य सरकार के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर की बैठक  के बाद कर्ज माफी का फैसला हो गया। मोटे तौर पर सहमति ये बनी है कि स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट के आधार पर महाराष्ट्र में कर्ज माफी होगी। स्वामीनाथन आयोग ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की सिफारिश की थी। 
 
क्या कहती हैं सिफारिशें : 
* जिन किसानों के पास 5 एकड़ जमीन है, उनकी कर्ज माफी फौरन की जाएगी।
* जिन किसानों की जमीन 5 एकड़ से ज्यादा है, उनके कर्ज की माफी के लिए समिति बताएगी कि कैसे कर्ज माफ किया जाए। 
* इस बार की फसल के लिए नया ऋण तुरंत दिया जाएगा।
* सरकार ने किसानों के लिए दूध के दाम बढ़ाने पर सहमति दी है। सरकार 20 जुलाई तक दूध के लिए नई नीति भी लाएगी।
* आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे। 
 
एक जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के 1 करोड़ 36 लाख किसानों पर करीब 1 लाख 14 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। इनमें से करीब 31 लाख छोटे किसानों की कर्जमाफी पर 30 हजार करोड़ रुपए का बोझ सरकार पर पड़ेगा। महाराष्ट्र सरकार पर पहले से 4 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। ऐसे में सवाल  यह भी उठाया जा रहा है कि कर्ज माफी के लिए सरकार के पास पैसा कहां से आएगा। 
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

उन नीट विद्यार्थियों की कहानी, जो पेपर लीक के बाद चले गए

Pakistan को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी, आतंक और धमकियों पर नहीं झुकेगा भारत

CJP आंदोलन के पहले ही दिन धर्मेंद्र प्रधान ने की थी इस्तीफे की पेशकश, BJP के बड़े नेता का दावा

सभी देखें

नवीनतम

CJP ने फिर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी, सरकार की वादाखिलाफी पर भड़की पार्टी, एक्स पर क्या बोले आशुतोष रांका

फर्जी Air Suvidha 2.0 वेबसाइटों से रहें सावधान, सरकार ने यात्रियों के लिए जारी की चेतावनी

Stock Market : शेयर बाजार में लौटी रौनक, 5 दिन की गिरावट थमी, सेंसेक्स 776 अंक उछला, निवेशकों को बड़ी राहत

क्या विपक्ष के नेता पद से बर्खास्त होंगे राहुल गांधी, निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल

Honda QC3 vs Honda Activa e: जानिए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्या है बड़ा अंतर, कौन है ज्यादा प्रैक्टिकल?

अगला लेख