रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत, जानिए कौन से रास्ते रहेंगे बंद

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 14 मार्च 2024 (08:30 IST)
  • आज रामलीला मैदान में जुटेंगे किसान
  • महापंचायत में मात्र 5,000 लोगों के शामिल होने की अनुमति
  • आयोजन स्थल के पास ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जाने की अनुमति नहीं
farmers protest : संयुक्त किसान मोर्चा गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत करेगा। दिल्ली पुलिस ने किसानों के जमावड़े की अनुमति दे दी है। महापंचायत में मात्र 5,000 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। आयोजन स्थल के पास ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जाने की अनुमति नहीं है।
 
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को रामलीला मैदान में किसानों के एकत्र होने के कारण दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में यातायात प्रभावित हो सकता है। गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने भी नोएडा-दिल्ली मार्गों पर यातायात की गति धीमी रहने की आशंका जताई है।
 
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि जवाहरलाल नेहरू मार्ग, बाराखंभा रोड, बहादुरशाह जफर मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग, आसफ अली रोड, जय सिंह रोड, स्वामी विवेकानंद मार्ग, संसद मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
 
पुलिस के अनुसार, बाबा खड़ग सिंह मार्ग, मिंटो रोड, अशोक रोड, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर, कनॉट सर्कस, भवभूति मार्ग, डीडीयू मार्ग और चमन लाल मार्ग पर भी ट्रॉफिक की गति धीमी रह सकती है।
 
एडवाइजरी में कहा गया है कि गुरुवार सुबह 6 बजे से दिल्ली गेट, मीर दर्द चौक, अजमेरी गेट चौक, गुरु नानक चौक, कमला मार्केट, पहाड़गंज चौक, झंडेवालान राउंड अबाउट, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर से बाराखंभा रोड से गुरु नानक चौक, बाराखंभा रोड, जनपथ केजी मार्ग क्रॉसिंग और जीपीओ (गोल पोस्ट ऑफिस) के गोल चक्कर तक ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है।
 
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन या हवाईअड्डे की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी कि वे पर्याप्त समय के साथ सावधानीपूर्वक अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

गृह मंत्रालय ने घटाई आतिशी की सुरक्षा, अब मिलेगी किस श्रेणी की सुरक्षा?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम, शक्ति दुबे ने किया टॉप

LIVE: पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, कई पर्यटक घायल

गुजरात के अमरेली में विमान हादसा, पायलट की मौत

मध्यप्रदेश में 1 मई से 31 मई तक होंगे ट्रांसफर, अगली कैबिनेट की बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी

अगला लेख
More