Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

पूछा कि क्या कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भाजपा अध्यक्ष से ऊपर हैं?

हमें फॉलो करें प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 (15:40 IST)
Kiren Rijiju hits back: केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू (Kiren Rijiju) ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Vadra) पर निशाना साधते हुए नई दिल्ली में कहा कि वे संसदीय परंपराओं और मानदंडों को नहीं समझती हैं। प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया था कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के पत्र का जवाब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा के जरिए भिजवाना 82 वर्षीय खरगे का अपमान है।

 
विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई हो : नड्डा ने पिछले दिनों खरगे की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र के जवाब में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर दावा किया था कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राजनीति का 'असफल उत्पाद' (फेल्ड प्रोडक्ट) हैं और उन्हें महिमामंडित करना खरगे की मजबूरी है। खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में मांग की थी कि प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक और विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई करनी चाहिए।

 
क्या कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भाजपा अध्यक्ष से ऊपर हैं? : प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री रीजीजू ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि  मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं और हम उनका सम्मान करते हैं। जेपी नड्डाजी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। क्या कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भाजपा अध्यक्ष से ऊपर हैं? मल्लिकार्जुनजी राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं जबकि जेपी नड्डाजी राज्यसभा में सदन के नेता हैं। प्रियंका का कहना था कि नड्डा केवल इसलिए जवाब दे रहे हैं, क्योंकि कुछ लोग सोचते हैं कि वे देश में सबसे ऊपर हैं।

 
मंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए एक सबक है, जो संसदीय परंपराओं और मानदंडों को नहीं समझते हैं। हम सभी भारत के नागरिक हैं और हम सभी समान हैं। हम वंशवादी संस्कृति नहीं थोपते हैं। उन्होंने कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति को अपशब्द न कहें, जो बहुत वरिष्ठ हैं और जिनके पास सार्वजनिक जीवन का लंबा अनुभव है तथा जो 140 करोड़ भारतीय नागरिकों के प्रधानमंत्री है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत