भारतीय लोकतंत्र पर उठे सवाल, मंत्री किरेन रीजीजू ने दिया करारा जवाब

Webdunia
रविवार, 5 मार्च 2023 (11:27 IST)
भुवनेश्वर। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को कहा कि दुनिया को यह बताने की कोशिश की जा रही है कि भारतीय न्यायपालिका और लोकतंत्र संकट में है। रीजीजू ने कहा कि गुप्त मंशा से कोई भी अभियान भारत और उसके लोकतांत्रिक ढांचे को बदनाम करने में सफल नहीं हो सकता।
 
पूर्वी राज्यों में केंद्र के वकीलों के एक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए रीजीजू ने कहा कि न्यायाधीशों का ज्ञान सार्वजनिक जांच से परे है। उन्होंने कहा कि भारतीय न्यायपालिका पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है, विशेष रूप से न्यायाधीशों के ज्ञान को सार्वजनिक जांच के दायरे में नहीं रखा जा सकता।
 
उन्होंने कहा कि समय-समय पर देश के अंदर और बाहर दोनों तरफ से दुनिया को यह बताने के लिए सोचे-समझे प्रयास किए जा रहे हैं कि भारतीय न्यायपालिका संकट में है। दुनिया को संदेश दिया जा रहा है कि भारतीय लोकतंत्र संकट में है। यह कुछ समूहों द्वारा देश की छवि खराब करने का जानबूझकर किया गया प्रयास है।
 
 
रीजीजू की टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान में यह आरोप लगाने के बाद आई है कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और उन पर व कई अन्य राजनेताओं की निगरानी की जा रही है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर अनिश्चितता के बादल, कैसी है तैयारियां?

मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 1 करोड़ रुपए की फिरौती

US के ऐलान से बढ़ेगी पाकिस्तान की टेंशन, भारत की मदद के लिए तैयार अमेरिका

क्या होती है मॉक ड्रिल? किन स्थितियों में की जाती है मॉक ड्रिल की प्रेक्टिस?

खरगे बोले, पहलगाम में 26 मौतों की जिम्मेदारी ले सरकार

अगला लेख
More