डेरे पर मेहरबान थी खट्टर सरकार, मिल रहे थे यह फायदे...

Webdunia
शनिवार, 26 अगस्त 2017 (07:40 IST)
चंडीगढ़। बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को इससे पहले हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार से फायदा पहुंचाया जा रहा था।
 
तीन महीने पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राम रहीम सिंह की फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' को छह महीने के लिए कर मुक्त करने की घोषणा की थी। खट्टर ने मई में करनाल में एक कार्यक्रम में फिल्म को कर मुक्त करने की घोषणा की थी।
 
राज्य के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने भी ग्रामीण खेलों का प्रचार करने के लिए विवेकाधीन फंड से डेरा को 50 लाख रुपए दिए थे।
 
सिरसा में डेरा द्वारा आयोजित एक खेल कार्यक्रम में विज ने कहा था कि डेरा सच्चा सौदा काफी समय पहले ही खेलों का प्रचार कर रहा है और अब भाजपा सरकार ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए सभी खेलों से संबंधित गतिविधियों का प्रचार करेगी।
 
विज ने कहा था, 'वह (राम रहीम) खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। चूंकि यहां स्कूल भी खेलों को भी बढ़ावा दे रहे हैं तो मैं अपने विवेकाधीन फंड से 50 लाख रुपए दान देना चाहुंगा।' हरियाणा के एक और मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी डेरा खेल गांव को 11 लाख रुपए देने की घोषणा की थी।
 
गौरतलब है कि डेरा एकेडमी में खेले जाने वाले सभी खेलों को गुरमीत राम रहीम ने खुद ईजाद किया है और उन्हें राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेला जाता है।
 
राज्य में वर्ष 2014 में विधानसभा चुनाव से पहले डेरा प्रमुख ने भाजपा को समर्थन दिया था। (भाषा) 

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

अंबानी परिवार को Z+ सुरक्षा मामला, SC ने खारिज की याचिका, याचिकाकर्ता को दी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, हमसे परमाणु समझौता करो नहीं तो...

Dreamliner 787 : पहली बार इस विमान हादसे में गई यात्रियों की जान, अब तक 41 हजार घंटों से ज्‍यादा उड़ान भर चुका था प्‍लेन

मैं रॉयल चैलेंज पीता भी नहीं, RCB की टीम को खरीदने के सवाल पर डीके शिवकुमार बोले, मैं पागल नहीं हूं

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में इंदौर की बहू की मौत, पति से मिलने लंदन जा रही थी

अगला लेख