केम्पेगौड़ा की 108 फुट की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी, दक्षिण भारत को मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस

Webdunia
शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (07:47 IST)
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फुट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे और 5000 करोड़ रुपए की लागत से बने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का उद्घाटन करेंगे। वह दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जो बेंगलुरु के रास्ते मैसूर और चेन्नई के बीच चलेगी।
 
प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह यहां पहुंचेंगे और विधान सौध परिसर में संत-कवि कनक दास तथा महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (केएसआर) रेलवे स्टेशन जाएंगे जहां वह मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह देश की पांचवी और दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। वहीं से मोदी भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
 
 
टर्मिनल-2 को ‘गार्डन सिटी’ बेंगलुरु के लिए एक सम्मान के रूप में डिजाइन किया गया है। यात्री यहां करीब 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में हरियाली के बीच से गुजरेंगे, जिसकी दीवारों पर भी हरियाली नजर आएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

शाह ने दी नक्सलियों को हथियार छोड़ने की चेतावनी, वरना परिणाम भुगतने को रहें तैयार

live : खरगे को जेपी नड्‍डा के जवाब से प्रियंका गांधी नाराज

मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

अगला लेख
More