केजरीवाल की अगले 7 वर्षों में MCD स्कूलों के कायाकल्प की योजना

Webdunia
सोमवार, 26 जून 2023 (14:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने सरकारी स्कूलों में सुधार करके शहर की शिक्षा प्रणाली में अमीर और गरीब के बीच के अंतर को पाट दिया है। उन्होंने अगले 5 से 7 वर्षों में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी स्कूलों के पुनर्विकास का वादा किया। वे लिबासपुर गांव में सर्वोदय सह-शिक्षा विद्यालय का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।
 
केजरीवाल ने दावा किया कि इस विद्यालय की कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और सभागार दिल्ली के निजी स्कूलों के मुकाबले काफी अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में सरकारी स्कूलों की हालत बहुत खराब हुआ करती थी। कक्षाएं तंबू के अंदर संचालित की जाती थीं, स्कूलों की छतें टूटी हुई थीं। वहां शौचालय या पीने के पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं थी। गरीब परिवार अपने बच्चों को ऐसे स्कूलों में भेजने के लिए मजबूर थे, लेकिन 'आप' सरकार ने दिल्ली की शिक्षा प्रणाली में अमीर और गरीब के बीच के अंतर को पाट दिया।
 
केजरीवाल ने कहा कि 'आप' सरकार एमसीडी द्वारा संचालित स्कूलों में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने एमसीडी स्कूलों के कायाकल्प पर ध्यान देना शुरू कर दिया है और इसमें कम से से 5 से 7 साल का समय लगेगा। ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने अच्छी शिक्षा प्राप्त की, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली, हम इस मुद्दे पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम युवाओं के लिए रोजगार सृजन को प्राथमिकता देंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

अब चांद पर भारतीयों को उतारने की तैयारी, चंद्र अभियान चंद्रयान-4 को हरी झंडी

Maharashtra : ठाणे में 2 समूहों में हुई झड़प, गणेश विसर्जन के दौरान हुआ पथराव

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

दिल्ली में 2 मंजिला मकान ढहा, 3 लोगों की मौत, 14 घायल

म्यांमार से घुसपैठ और तस्करी पर लगेगी लगाम, 1643 KM लंबी सीमा होगी सील, 31000 करोड़ होंगे खर्च

अगला लेख
More