दिल्ली जल बोर्ड का 15 साल का ऑडिट करेगी CAG, CM केजरीवाल का फैसला

Webdunia
बुधवार, 6 दिसंबर 2023 (11:24 IST)
Kejriwal news in hindi : आम आदमी पार्टी (AAP) की केजरीवाल सरकार ने धन के दुरुपयोग के आरोपों के बीच दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के रिकॉर्ड का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) से ऑडिट कराने का आदेश दिया है।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीजेबी का ऑडिट कराने का निर्देश दिया है। कहा जा रहा है कि पिछले 15 साल के रिकॉर्ड का ऑडिट कराया जाएगा।
 
गौरतलब है कि भाजपा और ‘आप’ के बीच दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले महीने से खींचतान चल रही है।
 
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने 2017 से लेखा संबंधी कथित गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए दिल्ली जल बोर्ड में 3,735 करोड़ रुपए के घोटाला का आरोप लगाया है।
 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस घोटाले की जांच CBI और ED को सौंपनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो बीजेपी उपराज्यपाल से ऐसा करने का आग्रह करेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

Prayagraj Mahakumbh : बीओडी बढ़ने से स्नान के लिए असुरक्षित है संगम का पानी, सरकार के आंकड़ों से हुआ खुलासा

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP के CM मोहन यादव ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

MP : धान उत्पादकों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान

अगला लेख
More