बुरे फंसे केजरीवाल, विधायकों को 15 करोड़ के ऑफर पर एक्शन में ACB

एसीबी ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को कानूनी नोटिस देकर उनके उन आरोपों के बारे में विवरण और सबूत मांगे हैं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (19:00 IST)
ACB issues notice to Arvind Kejriwal: दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को कानूनी नोटिस देकर उनके उन आरोपों के बारे में विवरण और सबूत मांगे हैं, जिनमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों से पहले उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की खरीद-फरोख्त का प्रयास किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने से एक दिन पहले यह नोटिस दिया गया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था और नतीजे शनिवार को घोषित किए जाएंगे।
 
केजरीवाल के आवास पर पहुंची एसीबी : राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को उस समय राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई, जब एसीबी की एक टीम अरविंद केजरीवाल के 5, फिरोजशाह रोड स्थित आवास पर पहुंची। इससे एक दिन पहले ही केजरीवाल ने भाजपा पर 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पूर्व पार्टी के 16 उम्मीदवारों को खरीदने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आप उम्मीदवारों को पाला बदलने पर भाजपा की ओर से मंत्री पद और 15-15 करोड़ रुपए मिलने का प्रस्ताव मिला है। ALSO READ: क्या दिल्ली चुनाव में हार सकते हैं केजरीवाल, मनीष सिसोदिया की सीट पर भाजपा मजबूत?
 
एसीबी ने मांगा सबूत : एसीबी के नोटिस में खास तौर पर केजरीवाल द्वारा ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट का जिक्र है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर 16 आप उम्मीदवारों को पाला बदलने के लिए रिश्वत की पेशकश का आरोप लगाया है। नोटिस में केजरीवाल से यह पुष्टि करने के लिए कहा गया है कि क्या उन्होंने ‘एक्स’ पर यह पोस्ट किया था। इसके साथ ही कथित खरीद-फरोख्त के प्रयासों के बारे में उनसे विस्तृत जानकारी प्रदान करने को कहा गया है। ALSO READ: मतदान से 2 दिन पहले अमित शाह ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, केजरीवाल को बताया झूठा
 
16 उम्मीदवारों के मांगे नाम : इसमें उन 16 उम्मीदवारों के नाम भी मांगे गए हैं, जिन्हें फोन कॉल आए, उनसे संपर्क करने वालों के फोन नंबर और इन दावों को पुष्ट करने के लिए कोई भी सहायक सबूत मांगा गया है। केजरीवाल को दिए गए एसीबी के नोटिस में कहा गया, विभिन्न मीडिया/सोशल मीडिया मंचों पर आपके और आपकी पार्टी के सदस्यों द्वारा लगाए गए खरीद-फरोख्त के दावे/आरोपों का समर्थन करने के लिए सबूत प्रदान करें। नोटिस में संभावित कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है, जिसमें केजरीवाल से यह बताने के लिए भी कहा गया है कि ऐसे आरोप फैलाने वालों पर दिल्ली के लोगों में ‘दहशत और अशांति’ पैदा करने के लिए मुकदमा क्यों नहीं चलाया जाना चाहिए। ALSO READ: अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप, गुंडागर्दी कर रही है भाजपा, लोगों पर हो रहे हमले
 
इससे पहले दिन में, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के आरोपों की जांच एसीबी से कराने के आदेश दिए। हालांकि, आप ने एसीबी की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की और इसे चुनाव परिणामों से पहले पार्टी को डराने का प्रयास बताया। आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख संजीव नसियार ने कहा कि एसीबी के पास कोई कानूनी नोटिस नहीं था और वे सिर्फ केजरीवाल के घर के बाहर बैठे रहे क्योंकि उन्हें नहीं पता कि क्या करना है।
 
क्या है आप का दावा : नसियार ने दावा किया कि पहले तो उनके पास कोई कानूनी नोटिस नहीं था। डेढ़ घंटे बाद उन्होंने हमें नोटिस थमाया। यह पूरा नाटक उपराज्यपाल कार्यालय ने भाजपा के साथ मिलकर किया है। अधिकारी दबाव में थे। सिंह ने आरोप लगाया कि 16 से ज्यादा आप उम्मीदवारों से संपर्क कर उन्हें पार्टी से अलग करने की कोशिश की गई है।
 
राज्यसभा सदस्य ने कहा कि हमने पहले ही एक ऐसे मामले का फोन नंबर जारी कर दिया है और अब हम शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं। जांच के दौरान सभी विवरण सामने आ जाएंगे। मैं भाजपा को चुनौती देता हूं कि कम से कम एक के खिलाफ कार्रवाई करके दिखाए। हालांकि, भाजपा ने आप के आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें निराधार बताया तथा कहा कि यह पार्टी की आंतरिक समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

UN में गरजे भारतीय राजदूत, पाकिस्तान में 20 से ज्यादा ब्लैक लिस्टेड आतंकी संगठनों को पनाह

अमेरिका से निर्वासित 299 लोग पनामा के होटल में हिरासत में, वहां से जाने की अनुमति नहीं

ग्लोबल वार्मिंग से बढ़ा तापमान, क्या बर्फ के लिए तरसेगा कश्मीर?

Maharashtra: शिवनेरी किले में फडणवीस ने अर्पित की छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि

LIVE: दिया कुमारी ने दूसरी बार पेश किया राजस्थान सरकार का बजट

अगला लेख
More