Hanuman Chalisa

केजरीवाल को मिला 4 मुख्‍यमंत्रियों का साथ, पीएम मोदी पर भड़के

Webdunia
रविवार, 17 जून 2018 (08:04 IST)
नई दिल्ली। चार मुख्‍यमंत्रियों का समर्थन मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तेवर और सख्त हो गए हैं। मुख्यमंत्रियों को केजरीवाल से उपराज्यपाल के कार्यालय पर मिलने की अनुमति नहीं देने पर आप नेतृत्व ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है।
 
उपराज्यपाल अनिल बैजल की ओर से मिलने की अनुमति नहीं मिलने के बाद चारों मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर गए। वहां उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के निवास पर केजरीवाल की पत्नी और आप के कुछ अन्य नेताओं से मुलाकात की। 
 
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'मुझे नहीं लगता कि उपराज्यपाल खुद से इतना बड़ा फैसला ले सकते हैं। निश्चित तौर पर पीएमओ ने उन्हें इजाजत देने से मना किया होगा। ठीक वैसे ही जैसे पीएमओ के इशारे पर आईएएस हड़ताल कर रहे हैं।'
 
केजरीवाल के समर्थन में चार मुख्‍यमंत्री : पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल के प्रति एकजुटता दिखाई। 
 
क्या बोली भाजपा : भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने कहा कि चारों नेता राष्ट्रीय राजधानी में नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने आए हैं राजनीति करने नहीं। यह उन्हें शोभा नहीं देता। 
 
केजरीवाल दिल्ली में नौकरशाहों की हड़ताल खत्म करवाने के लिए अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ उपराज्यपाल के कार्यालय में धरना पर बैठे हैं। अगले साल लोकसभा चुनावों के पहले विपक्षी दलों के साथ आने के प्रयासों के बीच केजरीवाल को चारों मुख्यमंत्रियों के समर्थन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 Kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी; जानिए आपके राज्य का हाल

गुजरात दौरे पर अमित शाह, भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' का करेंगे शुभारंभ

क्या अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिया बड़ा संकेत

योगी सरकार का बड़ा कदम: आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूलों की होगी मैपिंग, बच्चों को मिलेगा शिक्षा-पोषण का बेहतर लाभ

हैदराबाद में बनी Donald Trump Avenue, ट्रंप बोले- ऐसा सम्मान पाने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति

अगला लेख