Publish Date: Fri, 01 Jun 2018 (10:08 IST)
Updated Date: Fri, 01 Jun 2018 (10:16 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों को मनमोहन सिंह जैसे शिक्षित प्रधानमंत्रीकी कमी खल रही है।
केजरीवाल ने गिरते रुपए पर वॉल स्ट्रीट पत्रिका का एक लेख डालते हुए ट्विटर पर लिखा, 'लोगों को डॉ. मनमोहन सिंह जैसे शिक्षित प्रधानमंत्री की कमी खल रही है। लोगों को लग रहा है कि प्रधानमंत्री तो पढ़ा लिखा ही होना चाहिए।'
उल्लेखनीय है कि केजरीवाल पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यताओं एवं उनकी डिग्री की प्रमाणिकता पर सवाल उठा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्विटर में कहा, 'भाजपा दिल्लीवासियों के पानी के साथ गंदी राजनीति कर रही है। दिल्ली को 22 सालों से यह पानी मिल रहा था। अचानक हरियाणा की भाजपा सरकार ने इस आपूर्ति में भारी कमी कर दी। ऐसा क्यों? कृपया अपनी गंदी राजनीति से लोगों को परेशान ना करें।'
webdunia
Publish Date: Fri, 01 Jun 2018 (10:08 IST)
Updated Date: Fri, 01 Jun 2018 (10:16 IST)