Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कलंकित मानवता, लंबी होती दुष्कर्मों की सूची...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kathua
यूपी के उन्नाव का दुष्कर्म मामला काफी सुर्खियों में है। कठुआ रेप केस की गूंज तो संयुक्त राष्ट्र और ब्रिटिश संसद में भी सुनाई दे चुकी है। उन्नाव का मामला भाजपा के विधायक से जुड़ा है। लेकिन, इतना सब होने के बावजूद इस दिशा में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है, बल्कि स्थितियां और ज्यादा खराब ही हो रही हैं। दुष्कर्म के मामलों की सूची छोटी होने बजाय और लंबी होती जा रही है। 
 
हालांकि यह कानून व्यवस्था से सीधे जुड़ा मामला है, लेकिन इसके लिए लोगों की मानसिकता भी कम जिम्मेदार नहीं है। हैवानियत का खेल कहीं न कहीं यह भी दर्शाता है कि इंसानियत किस तरह दम तोड़ रही है। दुर्भाग्य से पिछले दो-तीन दिन में ही रेप और गैंगरेप से जुड़ी दर्जनभर से ज्यादा घटनाएं घटित हो चुकी हैं। योगी के उत्तर प्रदेश में इन मामलों की संख्या कुछ ज्यादा ही है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लंदन पहुंचने पर कुछ लोगों ने भारत में यौन उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।         
 
ये भी वे घटनाएं हैं जो किसी तरह मीडिया की नजर में आ चुकी हैं। अन्यथा ऐसी घटनाओं की संख्या भी कम नहीं होगी, जो सामने ही नहीं आ पातीं। हवस के ये भेड़िए मासूम बच्चियों को भी अपना शिकार बनाने से नहीं चूकते। साथ दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या भी कर देते हैं। इस कुत्सित मानसिकता पर रोक लगाना है तो निश्चित ही कानून को भी इनके लिए 'निर्दयी' होना होगा। इन्हें इतनी कठोर सजा देनी होगी कि इस तरह वारदात का विचार भी कोई मन में न ला सके। 
 
आइए जानते हैं पिछले दो दिन में हुई बलात्कार की घटनाओं के बारे में.....
 
* उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में महिला पत्रकार के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 
 
* यूपी में गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खुले में शौच के लिए जा रही छात्रा के साथ अपहरण कर दो लोगों ने दुष्कर्म किया।   
 
* गोंडा के ही मोतीगंज क्षेत्र में पति द्वारा दो साथियों के मिलकर अपनी पत्नी के बलात्कार का वीडियो बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती ने अपने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 
* यूपी के एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक विवाह समारोह में शामिल होने आई 7 साल की बच्ची की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आक्रोशित लोगों ने रास्ता जाम किया।
 
* उत्तरप्रदेश के गंगोह में परिजनों की गैर-मौजूदगी में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे घर में घुसकर अकेली नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने और अश्लील फोटो खींचने के आरोपी 2 युवकों को मोहल्लावासियों ने रंगे-हाथों धर दबोचा।
 
* उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस इलाके में एक घर के तहखाने में बंधक बनाकर रखी गई 23 वर्षीय महिला से करीब दो महीने तक दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। यह घटना ताजा प्रकाश में आई है। 
 
* नोएडा के थाना फेज-3 क्षेत्र में एक युवती को 2 लोग अपनी कार में जबरन बैठाकर ले गए और एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
 
* यूपी में शामली के कैराना में पशुओं के लिए जंगल से चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
 
* बिहार के वैशाली जिले में महनार थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर चंदेल गांव में पांच साल की बच्ची के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची को गंभीर स्थिति में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
* शिवपुरी जिले की बैराड़ तहसील के ग्राम अमरौदा में 24 वर्षीय युवक द्वारा छह साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। बालिका अपने परिजनों के साथ बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरौदा में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। 
 
*  एनआईटी फरीदाबाद के गाजीपुर में 17 अप्रैल की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां नशे में धुत्त एक दरिंदे ने छह साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले वालों ने बलात्कारी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। 
 
* गुरुग्राम में मंगलवार सुबह सोहना के जंगलों में घमरोज गांव के नजदीक 2 महिलाओं सहित तीन के शव मिले। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के शवों की हालत को देखकर लगता है कि उनके साथ यौन दुराचार किया गया है।
 
* रायगढ़ जिले के तीन थानों में दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। तीनों ही मामलों में आरोपियों ने शादी का झांसा देकर महिलाओं से बलात्कार किया। 
 
* सूरत के पांडेसरा में एक नाबालिग की बलात्कार के बाद निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। यह घटना 15 दिन पुरानी है।
 
* राजस्थान के जोधपुर में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। शहर के मिल्कमेन कॉलोनी में रहने वाली मासूम को पड़ोस में रहने वाले नाबालिग ने अपनी हवस का शिकार बनाया। 
 
* पंजाब में देसी दवाई लेने गई विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना जंडियाला की पुलिस ने सन्नी निवासी जंडियाला गुरु के विरुद्ध केस दर्ज किया। 
 
* झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में छठी कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक एएनएम के पुत्र प्रवीण कुमार ने दुष्कर्म किया। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेतनभोगियों पर आयकर विभाग की नजर, रहें सावधान