धर्म और जाति में बांटने वालों से लड़ने की जरूरत, नहीं तो तबाह हो जाएगा आम आदमी, बोले शरद पवार

Webdunia
रविवार, 21 मई 2023 (21:39 IST)
मुंबई। Sharad Pawa News update : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने रविवार को कहा कि हर किसी के सामने उन शक्तियों से लड़ने की चुनौती है, जो जानबूझकर देश में सामाजिक और सांप्रदायिक विभाजन को उकसा रही हैं। पवार ने कहा कि धर्म और जाति में बांटने वालों से लड़ने की जरुरत, नहीं तो आम आदमी तबाह हो जाएगा। 
 
पवार ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक कार्यक्रम में कहा कि कर्नाटक में हाल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि स्थिति धीरे-धीरे बदल रही है। उन्होंने कहा कि अगर श्रमिक वर्ग मजबूत और एकजुट रहता है, तो कर्नाटक विधानसभा चुनावों में जो देखा गया, उसे देश में अन्य जगहों पर भी दोहराया जा सकता है।
 
कर्नाटक में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को हराकर पांच साल के अंतराल के बाद सत्ता में वापसी की।
ALSO READ: जी-20 समिट से पहले जम्मू-कश्मीर में जैश का आतंकी गिरफ्तार, सेना की खुफिया जानकारी पहुंचा रहा था पाकिस्तान
पवार ने आरोप लगाया कि देश पर शासन करने वाली कुछ शक्तियां समाज में जाति और धर्म के आधार पर तनाव भड़का कर इसे पीछे की ओर ले जा रही हैं। वे सत्ता का इस्तेमाल लोगों के कल्याण के लिए नहीं, बल्कि उनके बीच विभाजन पैदा करने के लिए कर रहे हैं।
 
राकांपा प्रमुख ने कहा कि चुनौती इन शक्तियों के खिलाफ लड़ने की है, अन्यथा आम आदमी तबाह हो जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि अहमदनगर प्रगतिशील जिला है, इसके बावजूद हाल में शेवगांव में सामाजिक तनाव पैदा हुआ।
 
पवार ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि स्थिति धीरे-धीरे बदल रही है। 
 
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में आम आदमी की सरकार ने कमान संभाली है। कल (मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के) शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले एक लाख लोगों में से 70 प्रतिशत समाज के विभिन्न तबकों के युवा थे। नए मुख्यमंत्री सभी को साथ लेकर कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा के लिए काम करेंगे।
 
पवार ने कहा कि अगर श्रमिक वर्ग मजबूत और एकजुट रहता है, तो कर्नाटक विधानसभा चुनावों में जो देखा गया, उसे देश में अन्य जगहों पर भी दोहराया जा सकता है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pok पर हमला कोई रोक नहीं सकता, आतंकी ट्रेनिंग कैंप तबाह करने का भारतीय सेना का प्लान तैयार, LoC पर खौफ

मोदी सरकार के मुरीद हुए राहुल गांधी, जातीय जनगणना के फैसले पर क्या बोले

बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, कराएगी जाति जनगणना, वैष्णव बोले- कांग्रेस ने फायदे के लिए किया सर्वे

786 पाकिस्तानी भारत से गए, 1465 भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे

हिंदू हो या मुसलमान और मेरे सामने पति को मार दिया, राहुल से लिपटकर रो पड़ीं मृतक की पत्नी

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : प्रसिद्ध हाट बाजार में भीषण आग, कई स्टॉल जलकर खाक

डर से सहमे पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ, बोले- संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है...

गुजरात में एक ही परिवार के 6 सदस्य नदी में डूबे

Pahalgam Terror Attack : भारत ने पाकिस्तान के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस, जानिए क्या पड़ेगा असर

कांग्रेस हमेशा से जाति जनगणना का विरोध करती रही : शिवराज चौहान

अगला लेख
More