Govardhan puja
✕

कर्नाटक में भाजपा का हाल बेहाल, क्या बनेगी कांग्रेस की सरकार...

Webdunia
मंगलवार, 8 मई 2018 (09:59 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमं‍त्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी समेत सभी दिग्गज यहां चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। हाल ही में हुए दो सर्वे में कहा गया है कि कांग्रेस एक बार फिर राज्य में सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी। हालांकि उसे बहुमत से दूर बताया गया है। 
 
लोकनीति-सीएसडीएस और एबीपी न्यूज के सर्वे में कांग्रेस पार्टी को 97 सीटें, बीजेपी को 84, जेडीएस को 37 और अन्‍य को 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। 
 
सर्वे में कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया का लिंगायत कार्ड बेअसर रहने की बात कही गई है। सर्वे के मुताबिक 61 लिंगायत वोट भाजपा के खाते में जाते दिखाई दे रहे हैं। जबकि 18 प्रतिशत ने कांग्रेस का समर्थन किया और जेडीएस को भी 11 प्रतिशत लिंगायत वोट मिल सकते हैं। 
 
सर्वे में शामिल लोगों के मुताबिक मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने अच्‍छा काम किया है। 72 फीसदी लोगों ने सिद्धारमैया के कामकाज की तारीफ की है। यहां के लोग मानते हैं ‍कि भाजपा सबसे भ्रष्‍ट पार्टी है। इस सर्वे ने भी जेडीएस के किंगमेकर की भूमिका में रहने का अनुमान जताया है।
 
इंडिया टुडे-कार्वी के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस को 224 सीटों वाली विधानसभा में 90-101 सीट मिलती दिखाई दे रही हैं। भाजपा के 78-86 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

अगला लेख