Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 26 June 2025
webdunia

कर्नाटक में 2 माह में दूसरी बार बाढ़ से तबाही, 13 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Karnataka
, बुधवार, 23 अक्टूबर 2019 (23:05 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के कई हिस्सों में गत 2 महीने में दूसरी बार आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 13 तक पहुंच गई हैं। पिछले हफ्ते से आई बाढ़ के मद्देनजर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को अधिकारियों को त्वरित आधार पर राहत कार्य चलाने और दीपावली की छुट्टी होने के बावजूद जिम्मेदारियों का निवर्हन करने को कहा है।
 
18 अक्टूबर को शुरू बारिश के दूसरे दौर में 13 लोगों की मौत हुई है और करीब 10 हजार मकानों को नुकसान पहुंचा है। 16 जिलों के सात हजार लोग बेघर हुए हैं। इनमें उत्तर कर्नाटक का बेलगावी भी शामिल है, जहां अगस्त में भी भीषण बाढ़ आई थी।
 
शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सचिव टीएम विजयभास्कर की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने प्रभावित 16 जिलों (अधिकतर उत्तर कर्नाटक के) के उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हालात की समीक्षा की।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा, 'दुर्भाग्यवश 13 लोगों की जान बाढ़ की वजह से गई है और 10,038 घरों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को और जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें तत्काल मुआवजा देने का निर्देश दिया है।'
 
येदियुरप्पा ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित इलाकों के अधिकारी दीपावली की छुट्टी पर न जाएं बल्कि बाढ़ प्रभावित की जरूरत के अनुसार कार्य करें।
 
अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने का निर्देश देने के साथ येदियुरप्पा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की छह टीमें और सेना की एक टुकड़ी भी प्रभावित इलाकों में तैनात की गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कृषि आशीर्वाद योजना : दिवाली से पहले 24 लाख किसानों के खाते में 400 करोड़