कर्नाटक कांग्रेस ने अधिवेशन स्थल पर मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (18:50 IST)
Tribute to Manmohan Singh : कांग्रेस की कर्नाटक (Karnataka Congress) इकाई ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को श्रद्धांजलि दी। पार्टी नेताओं ने श्रद्धांजलि उस स्थान पर दी, जहां महात्मा गांधी की अध्यक्षता में 1924 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन के शताब्दी समारोह के लिए विशाल सम्मेलन की योजना बनाई थी। डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने गुरुवार को शताब्दी समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में हिस्सा लिया।
 
सिंह के निधन के बाद कार्यक्रम रद्द : उन्हें आज (शुक्रवार को) यहां 'जय बापू-जय भीम-जय संविधान' नाम के एक विशाल सम्मेलन को संबोधित करना था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री सिंह के निधन के बाद यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। खरगे, राहुल गांधी और दिल्ली कांग्रेस कमेटी के कई नेता दिल्ली वापस आ गए हैं।
ALSO READ: अमृतसर में नाश्ता, लाहौर में लंच और काबुल में डिनर, ऐसी थी मनमोहन सिंह की चाह
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार, राज्य के मंत्रियों और विधायकों सहित अन्य नेताओं ने इस विशाल सम्मेलन के लिए निर्धारित स्थल पर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सिद्धारमैया ने अपने संबोधन में कहा कि मनमोहन सिंह एक महान अर्थशास्त्री और बहुत विनम्र इंसान थे।
 
मनमोहन सभी के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करते थे : उन्होंने कहा कि वे (मनमोहन सिंह) नरम स्वभाव के, मृदुभाषी और कम बोलने वाले व्यक्ति थे। मुझे नेता प्रतिपक्ष (राज्य विधानसभा) और कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में उनसे कई बार मिलने का अवसर मिला। वे सभी के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करते थे और सभी को धैर्यपूर्वक सुनते थे। वे सीधे तौर पर बताते थे कि उनसे जो कहा या अनुरोध किया गया है, वह होगा या नहीं?
ALSO READ: मनमोहन सिंह के निधन पर RSS ने जताया शोक, कहा- भारत के लिए उनका योगदान याद रखा जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंह एक ईमानदार प्रधानमंत्री थे और उन्होंने अपने करियर में विभिन्न पदों पर काम किया। सिद्धारमैया ने कहा कि सिंह ने पदों के साथ न्याय किया तथा देश के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास किया।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख