Publish Date: Sat, 13 May 2017 (07:44 IST)
Updated Date: Sat, 13 May 2017 (07:50 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार से हटाए गए मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका अगला खुलासा आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने वाली दिल्ली की जनता को हिलाकर रख देगा।
मिश्रा शुक्रवार को दिन में राजघाट गए, जहां से उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रविवार को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। मिश्रा वहां रो पड़े। वे बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और चिकित्सकों ने शुक्रवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि मैं बहुत अकेला महसूस कर रहा हूं इसलिए राजघाट आया हूं। शनिवार को मैं हनुमान मंदिर जाउंगा। रविवार को मैं नए खुलासे करूंगा जिसके बाद दिल्ली की जनता को झटका लगेगा, खासतौर पर उन्हें जिन्होंने आप पर विश्वास किया। (भाषा)