मांझी के बयान से खड़ा हुआ नया विवाद, भाजपा ने लगाया हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Webdunia
शनिवार, 5 नवंबर 2022 (20:25 IST)
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने शनिवार को दावा किया कि हिंदू समाज दलितों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार करता है, विशेष रूप से पुरोहित वर्ग उन्हें अछूत मानता है। उनके इस बयान से एक नया विवाद खड़ा हो गया है और भारतीय जनता पार्टी ने उन पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख हैं जो राज्य में सत्ताधारी महागठबंधन का हिस्सा है। मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी की जीत का अनुमान व्यक्त करते समय मांझी ने यह बयान दिया। इन दोनों सीट पर उपचुनाव के परिणाम रविवार को घोषित किए जाएंगे।

मांझी ने दावा किया कि दोनों सीटों पर दलितों ने बड़ी संख्या में सात दलों के महागठबंधन के पक्ष में मतदान किया है। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के साथ एकजुटता दिखाते हुए ‘महागठबंधन’ में शामिल हुए थे। जद-यू ने इस साल की शुरुआत में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ लिया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा ‘हिंदुत्व कार्ड’ खेलकर दलित वोटों में सेंध लगाने में कामयाब रही है, मांझी ने कहा, मैं दलितों से कहता रहा हूं कि आप खुद को हिंदू समझते हैं, लेकिन पिछले 75 सालों से आपको गुलाम समझकर व्यवहार किया गया। पुरोहित वर्ग आपके घर पर अनुष्ठान करने के प्रति अनिच्छुक रहा है और यदि अनुष्ठान कर भी देते हैं तो आपका दिया गया भोजन स्वीकार नहीं करते। हालांकि बहुत से ऐसे ब्राह्मण हैं, जो मांस-मदिरा का सेवन करते हैं।

खुद को आंबेडकर का अनुयायी बताने वाले मांझी इस तरह के बयान कई बार दे चुके हैं। इस बीच भाजपा की बिहार इकाई के प्रवक्ता एवं ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने कहा कि जीतनराम मांझी एक सम्मानित और बुजुर्ग नेता हैं और उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए, जिससे हिंदुओं का अपमान हो और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे।

आनंद ने कहा, यदि मांझी खुद को हिंदू नहीं समझते तो उन्हें अपनी धार्मिक पहचान स्पष्ट करनी चाहिए। यदि तिलक लगाने से उन्हें परेशानी होती है, तो क्या वह सिर पर टोपी लगाना चाहते हैं। भाजपा के एक अन्य प्रवक्ता राम सागर सिंह और अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मांझी को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए।

मांझी की पार्टी के मुख्य प्रवक्ता दानिश रिजवान ने भाजपा पर पलटवार किया। रिजवान ने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा अपनी राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल न्यायपालिका में आरक्षण देने समेत शीर्ष नौकरशाही में दलितों के वास्ते अधिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए करके दिखाए।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई विशेष बदलाव नहीं, जानिए आज के ताजा भाव

गोल्ड मेडल से अब आर्मी की वर्दी तक, नीरज चोपड़ा की नई पहचान आपको चौंका देगी

जानिए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को अंजाम देने वाली भारतीय वायुसेना से जुड़े 20 रोचक तथ्य

बलरामपुर में कार व ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 8 घायल

LIVE: सुप्रीम कोर्ट की विजय शाह को फटकार, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

अगला लेख