Jio ने 5G सेवाओं के लिए 82 हजार से अधिक स्थानों पर लगाए उपकरण

Webdunia
गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (23:58 IST)
नई दिल्ली। Reliance Jio 5G Service : देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपनी प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल की तुलना में 4 गुना अधिक स्थानों पर 5जी उपकरण (साइट) स्थापित किए हैं।

दूरसंचार विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि जियो ने 82,509 स्थानों पर 5जी उपकरण लगाए हैं, जबकि एयरटेल ने तीन मार्च, 2023 तक देशभर में 19,142 जगहों पर 5जी सेवाओं के लिए उपकरण लगाए हैं।

दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार परियोजनाओं एवं ढांचागत स्थिति पर जारी मासिक रिपोर्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों देश में 5जी सेवाओं का उद्घाटन होने के बाद से दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियां लगातार 5जी सेवाओं का विस्तार कर रही हैं। इसके लिए जरूरी ढांचा भी चरणबद्ध ढंग से खड़ा किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गत एक अक्टूबर को 5जी सेवाओं का उद्घाटन किया था। उसके बाद से छह महीनों के भीतर देश के 410 जिलों में 5जी सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं। दिल्ली में सबसे ज्यादा 13,094 जगहों पर 5जी सेवाओं के लिए उपकरण लगाए गए हैं। तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र एवं मुंबई में भी 7,000-8,900 स्थानों पर नवीनतम दूरसंचार सेवाओं के लिए उपकरण लगाए गए हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान-भारत तनाव पर UN का आया संदेश, युद्ध को लेकर कही बड़ी बात

पाकिस्तान से तनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 7 मई को सभी राज्यों में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल

LoC के पास किसी भी वक्त हमला कर सकता है भारत, सदमे में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री

कल आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्‍ट, CM मोहन यादव करेंगे घोषणा

India-Pakistan Tensions : क्या होती है मॉक ड्रिल, कैसे होता है ब्लैक आउट, देश में पहली बार कब हुई

अगला लेख
More