झारखंड में ED के छापों को लेकर सोरेन सरकार ने दी मीडिया को चेतावनी

Webdunia
गुरुवार, 25 अगस्त 2022 (00:12 IST)
रांची। झारखंड में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापेमारी में आरोपियों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम जोड़े जाने पर राज्य सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई और चेतावनी दी कि जिन मीडिया मंचों पर दुर्भावनापूर्ण खबर और ट्वीट/डिजिटल पोस्ट डालने के मामले का पता चलता है, उनके खिलाफ उचित कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से आज कहा गया है, राज्य में चल रही ईडी की छापेमारी के संदर्भ में कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का नाम आरोपी के साथ जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करता है।

उसमें कहा गया है, कुछ मीडिया मंचों के समाचार में जानबूझकर मुख्यमंत्री झारखंड को किसी व्यक्ति से जोड़ने का प्रयास हो रहा है। यह किसी भी राज्य सरकार के मुख्यमंत्री के पद की गरिमा का पूर्ण उल्लंघन है। झारखंड सरकार ने भारत सरकार की एजेंसियों की सभी जांचों और कार्रवाईयों में अब तक हरसंभव सहयोग किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है, मुख्यमंत्री कार्यालय सार्वजनिक महत्व के रोजमर्रा के मामलों पर रिपोर्ट करने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता का पूरी तरह से समर्थन करता है। हालांकि कुछ मीडिया मंचों की लोकतांत्रिक रूप से चुने गए मुख्यमंत्री को बदनाम करने की खतरनाक प्रवृत्ति उनके स्पष्ट इरादों को बताती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

इसमें चेतावनी दी गई है, यदि झारखंड सरकार को दुर्भावनापूर्ण रिपोर्ट और ट्वीट/डिजिटल पोस्ट डालने के और मामले का पता चलता है, तो उचित कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कदम उठाए जाएंगे। ज्ञातव्य है कि आज प्रवर्तन निदेशालय द्वारा यहां प्रेमप्रकाश के परिसर पर मारे गए छापों में 2 एके47 राइफलें और 60 गोलियां मिलने पर मीडिया में यह खबरें आईं थीं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी के यहां छापेमारी की गई है, जिसमें यह बरामदगी हुई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख