ATS को बड़ी सफलता, छत्तीसगढ़ और झारखंड से ISIS के 3 आतंकी गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 8 नवंबर 2023 (20:03 IST)
Jharkhand ATS arrests 3 : छत्तीसगढ़ पुलिस और उत्तरप्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) के संयुक्त दल ने बुधवार को दुर्ग जिले में आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्मृति नगर से पुलिस ने वजीहउद्दीन को गिरफ्तार किया। झारखंड एटीएस ने गोड्डा और हज़ारीबाग से 2 आईएसआईएस (ISIS) आतंकियों को गिरफ्तार किया है।  
 
उन्होंने बताया कि वजीहउद्दीन एसएएमयू (स्टूडेंट ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) नामक संगठन से जुड़ा है। इसके साथ ही वह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) की विचाराधारा का समर्थक और प्रचारक है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वजीहउद्दीन दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आईएसआईएस के सक्रिय सदस्य मोहम्मद रिजवान से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है।
 
उन्होंने बताया कि एटीएस लखनऊ में वजीहउद्दीन के खिलाफ दर्ज अपराध की जांच के लिए एटीएस झांसी का दल मंगलवार को दुर्ग जिला पहुंचा था। आरोपी के खिलाफ विधि विरुद्ध क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1967 तथा भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग पुलिस और एटीएस लखनऊ का संयुक्त दल पिछले 24 घंटे से लगातार खोजी अभियान पर था। आज पुलिस दल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दुर्ग पुलिस ने आरोपी वजीहउद्दीन को उत्तर प्रदेश एटीएस को सौंप दिया है। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

हिंदी कवि गगन गिल समेत 23 लेखक साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्‍मानित

अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर चल क्या रहा है, पीयूष गोयल के दौरे पर क्या हुआ

MP : धर्मांतरण कराने वालों को होगी फांसी की सजा, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

यूक्रेन बन रहा है यूरोप के लिए एक निर्णायक परीक्षा का समय

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 1 की मौत, 25 घायल, प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में लगाई आग

अगला लेख
More