IIT JEE : IIT में प्रवेश के लिए 4 जून को होगी JEE-एडवांस परीक्षा

JEE-Advanced Entrance Exam 2023
Webdunia
शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (19:32 IST)
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में प्रवेश के लिए 'संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE)- एडवांस्ड' 4 जून 2023 को आयोजित की जाएगी। आईआईटी, गुवाहाटी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। परीक्षा में तीन-तीन घंटे की अवधि के 2 प्रश्न पत्र शामिल हैं।

वर्ष 2023 के लिए इस महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी आईआईटी, गुवाहाटी के पास है। परीक्षा में तीन-तीन घंटे की अवधि के दो प्रश्न पत्र शामिल हैं। आईआईटी अधिकारियों के मुताबिक, उम्मीदवारों का दोनों प्रश्न पत्र में शामिल होना अनिवार्य है।

आईआईटी, गुवाहाटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, जेईई-एडवांस्ड 2023 का आयोजन सात क्षेत्रीय समन्वयक आईआईटी द्वारा संयुक्त प्रवेश बोर्ड-2023 (जेएबी-2023) के मार्गदर्शन में किया जाएगा। जेईई (एडवांस्ड) 2023 में प्रदर्शन के आधार पर एक उम्मीदवार को शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए स्नातक, एकीकृत परास्नातक और दोहरी डिग्री कार्यक्रमों (10+2 स्तर पर प्रवेश) में प्रवेश मिलेगा।

उन्होंने कहा, जेईई (एडवांस्ड) 2023 और शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में आईआईटी में प्रवेश से संबंधित सभी मामलों में जेएबी 2023 के निर्णय अंतिम होंगे। देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली जेईई-मुख्य भी जेईई-एडवांस्ड के लिए अर्हता परीक्षा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख