sundarkand

जयंत‍ सिन्हा ने कहा, सुधर रही है एयर इंडिया की स्थिति

Webdunia
गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (17:19 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की विमामन कंपनी एयर इंडिया को मुनाफा कमाने वाली कंपनी में तब्दील करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और पिछले साढ़े चार साल के दौरान इसकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है।


नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने लोकसभा में गुरुवार को एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय यह कंपनी बड़े नुकसान में चली गई थी, लेकिन मोदी सरकार ने इसके जीर्णोद्धार की योजना तैयार की जिसका मकसद इसे एक प्रतिस्पर्धी तथा लाभ देने वाली कंपनी के रूप में खड़ा करना है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के आने के बाद कंपनी के विमानों के बेड़े में इजाफा किया गया है और विमानों की संख्या 96 से बढ़कर 118 हो गई है। इसके अलावा घरेलू तथा विदेशी मार्गों पर उड़ानों का संचालन बढ़ाया गया है। इस अवधि में कंपनी की क्षमता में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कंपनी में सुधार की योजना को प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है। कंपनी बोर्ड द्वारा शासन में सुधार कार्यक्रमों को क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रतिभाओं को विशेष महत्व दिया जा रहा है और कंपनी को मजबूत बनाने के लिए विश्वस्तरीय मानव संसाधन पद्धतियों को अपनाया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख