Publish Date: Sat, 07 Jul 2018 (23:24 IST)
Updated Date: Sat, 07 Jul 2018 (23:29 IST)
नई दिल्ली। झारखंड में लोगों की पीट-पीटकर हत्या करने के दोषियों को माला पहनाने को लेकर निशाने पर आए केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की शनिवार को उनके पिता यशवंत सिन्हा की आलोचना की।
यशवंत सिन्हा ने कहा कि पहले वे लायक बेटे के नालायक बाप थे लेकिन अब स्थिति उलट गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे अपने पुत्र की करतूत को सही नहीं ठहराते। उन्होंने हाल में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।
सिन्हा ने अपने ट्वीट में कहा कि पहले मैं लायक बेटे का नालायक बाप था। अब भूमिका बदल गई है। यह ट्विटर है। मैं अपने बेटे की करतूत को सही नहीं ठहराता। लेकिन मैं जानता हूं कि इससे और गाली-गलौज होगी। आप कभी नहीं जीत सकते। (भाषा)