जम्मू-कश्मीर में पुलिस बस पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

Webdunia
शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (22:41 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में एक पुलिस बस पर आज आतंकवादियों के हमले में एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य जवान घायल हो गए। 
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर सशस्त्र पुलिस के जवानों को ले जा रही बस पर शाम को आतंकवादियों ने हमला किया। वाहन बेमीना से जेवान जा रहा था।
 
उन्होंने बताया कि हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। उन्हें यहां बादामी बाग छावनी में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल किशन लाल की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सात अन्य की हालत स्थिर है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More