Daily Horoscope
✕

Jammu and Kashmir News : इस्लामिक स्टेट का कमांडर जम्मू में गिरफ्तार, आतंकी हमले की साजिश नाकाम

Webdunia
सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (07:27 IST)
जम्मू। जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने कहा कि केन्द्र शासित क्षेत्र से इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर (आईएसजेके) के कमांडर को गिरफ्तार कर आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया है।
ALSO READ: बीजापुर नक्सली हमले पर CM भूपेश बघेल बोले- ये इंटेलिजेंस फेलियर नहीं, हमारा ऑपरेशन जारी रहेगा
सिंह ने बताया कि मलिक उमैर उर्फ अब्दुल्ला को जम्मू पुलिस के विशेष अभियान दल ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर झज्जर कोटली से गिरफ्तार किया। वह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपोरा गांव का रहने वाला है।
ALSO READ: क्या दिल्ली में प्रदर्शन स्थल छोड़कर जा रहे हैं किसान?
उन्होंने कहा कि पुख्ता सूचना के आधार पर शाम 7 बजे के करीब उसे गिरफ्तार किया गया, उसके पास से 8 कारतूस और 1.13 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। उसे गिरफ्तार कर उसके संगठन द्वारा आतंकवादी हमले को अंजाम देने की कोशिश को विफल कर दिया गया है।
 
पुलिस अधिकारी के अनुसार एक आतंकवादी कमांडर के आने की संभावना संबंधी सूचना मिलने पर पुलिस ने झज्जर कोटली में तलाश अभियान चलाया।
ALSO READ: महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 57,074 नए मामले, 222 मरीजों की मौत; नाइट कर्फ्यू से लेकर वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान, राजस्थान में नई गाइडलाइन जारी
उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया गया। उसके बैग से एक पिस्तौल और नकद रुपए बरामद किए गए।
 
उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति आईएसजेके का कमांडर निकला, जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि केन्द्र शासित क्षेत्र में आतंकवादी हमला करने के लिए उसे हथियार और नकद रुपए मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख