कांग्रेस ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- देश को 20 साल पीछे धकेल दिया

मनमोहन सिंह के कार्यकाल उत्तम था

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (11:21 IST)
Jairam Ramesh targeted Modi government : कांग्रेस (Congress) महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने शनिवार को नई दिल्ली में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व वाली सरकार की निरंतर गलत नीतियों और कुप्रबंधन के कारण देश 20 साल पीछे चला गया है।
 
रमेश (Ramesh) ने दावा किया कि मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के कार्यकाल में देश ने जितनी उपलब्धि हासिल की और जितनी प्रगति‌ की, वह प्रधानमंत्री मोदी के 'अन्याय काल' के 3 वर्षों के भीतर ही लगभग पूरी तरह से उलट गई है।
 
रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि वर्ष 2004-05 और 2017-18 के बीच भारत में कृषि श्रमिकों की संख्या में 6.7 करोड़ की गिरावट आई थी। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि श्रमिकों ने विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में ज्यादा वेतन वाले कामों के लिए कम वेतन वाले कृषि क्षेत्र के काम को छोड़ा था। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी और भारत को मध्यम आय वाला देश बनाने की दिशा में इसका महत्वपूर्ण योगदान था।

ALSO READ: परिवारवादी पार्टियों को दलित आदिवासियों का बड़े पदों पर बैठना बर्दाश्त नहीं होता : PM मोदी
 
मनमोहन सिंह का कार्यकाल उत्तम था : उन्होंने दावा किया कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश ने जितनी उपलब्धि हासिल की और जितनी प्रगति‌ की, वह प्रधानमंत्री मोदी के 'अन्याय काल' के 3 वर्षों के भीतर ही लगभग पूरी तरह से उलट गई है। रमेश के मुताबिक 2018-19 के बाद से कृषि श्रमिकों की संख्या 6 करोड़ बढ़ गई है और यह कोविड 19 महामारी से पहले ही हो रहा था।

ALSO READ: राहुल गांधी का बनारसी तंज, नानी को ननिहाल का हाल सुना रहे हैं मोदी जी
 
आर्थिक सुधार को 20 साल पीछे धकेला: उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास का अर्थ कृषि से लेकर उद्योग और सेवा तक हर क्षेत्र में रोजगार का अवसर बढ़ना है। यह वह क्रम है जिसका सभी देश अनुसरण करते हैं और भारत ने भी अब तक इसका अनुसरण किया है। कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि भारत को समृद्धि की राह पर ले जाने के बजाय प्रधानमंत्री की लगातार गलत नीतियों और कुप्रबंधन ने हमारे आर्थिक सुधार को 20 साल पीछे धकेल दिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का आरोप

Uttarakhand : माणा हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, मृतक संख्या 8 हुई

लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई, MP के मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान

हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बना रहे थे युवक

UP में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह की जमीन जालसाज ने धोखाधड़ी कर बेची

तेलंगाना सुरंग हादसा : सुरंग में फंसे श्रमिकों का सटीक पता नहीं : CM रेड्डी

Himani Narwal : हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

अगला लेख
More