चीन फिर चल रहा चाल : सीमा पर बना रहा है सड़कें और पक्के मकान, CM जयराम ठाकुर ने दी बड़ी जानकारी

Webdunia
सोमवार, 31 मई 2021 (21:26 IST)
शिमला। भारत से बातचीत के बीच चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को एक बड़ी जानकारी दी है। चीन सीमा पर सड़कें और पक्के मकान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चीन भारत के साथ लगने वाली तिब्बत सीमा पर इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा रहा है। इसकी रिपोर्ट वे केंद्र सरकार को देंगे।  
 
हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति जिले के शामडो में भारत-चीन सीमा क्षेत्र का दौरा करने के अगले दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वे शीघ्र ही दौरे की अपनी रिपोर्ट से केंद्र को अवगत कराएंगे।
 
ठाकुर ने कहा कि पिछले साल चीनी हेलीकॉप्टरों द्वारा राज्य की हवाई सीमा का कथित उल्लंघन किए जाने, सीमा के समीप सड़कें बनाने समेत कुछ निर्माण गतविधियों की सूचना मिलने के बाद वे सीमावर्ती क्षेत्र गए थे।
 
मुख्यमंत्री ठाकुर कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ के इन आरोपों के बीच संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे कि चीन की निर्माण गतिविधियों से ग्रामीणों में ‘असुरक्षा की भावना’ है। ठाकुर ने आरोपों से इनकार किया और कांग्रेस नेता से सीमा से संबंधित मुद्दे पर राजनीति से दूर रहने का आह्वान किया।
 
हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा था कि चीन लगातार सीमा पर पक्के मकान और सड़कें बना रहा है, मुख्यमंत्री इस विवाद को लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर समय रहते मुख्यमंत्री ने दौरा किया होता तो बात यहां तक न पहुंचती।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

Su-30MKI : अब भारत में बनेंगे रूसी युद्धक विमान सुखोई

केजरीवाल की सुरक्षा को खतरा, संजय सिंह ने बताया कौन करेगा रक्षा?

लालू और तेजस्वी की बढ़ीं मुश्किलें, नौकरी के बदले जमीन मामले में अदालत ने किया तलब

लेबनान के पेजर धमाकों से क्या है इसराइल का कनेक्शन?

डिजिटल क्रांति से युवाओं का खेती से पलायन रुकेगा, लाखों नौकरियों का होगा सृजन

अगला लेख
More