Hanuman Chalisa

चीन सीमा पर त्वरित तैनाती के लिए आईटीबीपी की मशीनीकृत टुकड़ी

Webdunia
रविवार, 15 अक्टूबर 2017 (18:32 IST)
4
नई दिल्ली। अपने 50 साल से ज्यादा के इतिहास में पहली बार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बड़े वाहनों की मशीनीकृत टुकड़ी और मशीनों को तैनात कर रही है ताकि चीनी सेना के अतिक्रमण और डोकलाम जैसे गतिरोधों की स्थिति में भारत-चीन सीमा पर सैनिकों को इकट्ठा किया जा सके।
 
अर्द्धसैनिक बल में सेना जैसी लड़ाकू इकाई बनाने का फैसला तब लिया गया, जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल में सभी ऊंचाई वाली सीमा चौकियों पर 'स्नो स्कूटर' तैनात करने की मंजूरी दी।
 
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर बताया कि बल की मशीनीकृत टुकड़ी में 250 स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी), ऑल-टेरेन व्हीकल (एटीवी), स्नो स्कूटर, एक्सकेवेटर और मध्यम स्तर के कुछ अन्य चारपहिया वाहन शामिल होंगे।
 
अधिकारी ने बताया कि थलसेना में मशीनीकृत इंफैंट्री है। लेकिन सीमा की रक्षा में तैनात इस बल में मशीनीकृत टुकड़ी जरूरी थी, क्योंकि शांति के समय यही बल सीमा की रक्षा करता है और किसी युद्ध या संघर्ष की स्थिति में पहला हमला इसे ही झेलना पड़ता है।
 
अभी तक गृह मंत्रालय के तहत आने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पास ही एक आर्टिलरी इकाई और कुछ मशीनीकृत दस्ते हैं ताकि उसे मदद मिल सके। बीएसएफ भारत-पाक सीमा की रक्षा करता है।
 
अधिकारी ने बताया कि कुछ समय पहले आईटीबीपी मुख्यालय ने बल के तहत एक पूर्णकालिक मशीनीकृत टुकड़ी बनाने का प्रस्ताव पेश किया था। बल के महानिदेशक आरके पचनंदा ने इस बाबत मंत्रालय को खासतौर पर प्रस्तुति भी दी थी। आईटीबीपी में कुल 90,000 जवान हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

Stock Market Crash : बजट धमाका या बाजार को झटका, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या STT बना विलेन, क्यों मचा शेयर बाजार में कोहराम

Budget 2026 Defence: रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ का इजाफा, सेना की बढ़ेगी ताकत

Union Budget 2026-27 : Nirmala Sitharaman का बजट धमाका! 10 बड़े ऐलान जिन्होंने सबको चौंका दिया

Old vs New Tax Regime: बजट 2026 के बाद कौन सी टैक्स व्यवस्था है आपके लिए बेस्ट?

सभी देखें

नवीनतम

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केन्द्रीय बजट को बताया ‘विकसित भारत’ का रोडमैप

आर्थिक विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा केन्द्रीय बजट : CM डॉ. मोहन यादव

क्‍या UAE में बदलने वाली है सत्ता, राष्ट्रपति ने क्राउन प्रिंस को क्‍यों सौंपी 260 अरब डॉलर की संपत्ति?

मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया, ऐसे कई गुना बढ़ जाएगी अन्नदाता की आय

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- कहां गई 56 इंच की छाती? अब तो पूरी सरकार डरी हुई है

अगला लेख