Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ISRO कर रहा बड़ी तैयारी, Chandrayaan-4 करेगा कमाल, 7 सैटेलाइट होंगे लांच

Advertiesment
हमें फॉलो करें ISRO is making big preparations for space mission

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , सोमवार, 17 नवंबर 2025 (00:25 IST)
ISRO is making big preparations : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) बड़ी तैयारी कर रहा है। इसरो ने 2028 में चंद्रयान-4 मिशन और 2027 में मानवयुक्त गगनयान मिशन की तैयारी तेज कर दी है। आने वाले वित्त वर्ष में 7 और सैटेलाइट लॉन्चिंग की योजना बनाई जा रही है। इन मिशनों में एक कमर्शियल कम्युनिकेशन सैटेलाइट, कई PSLV और GSLV उड़ानें शामिल होंगी। दुनिया की स्पेस इकोनॉमी भी तेजी से फैल रही है। ISRO का लक्ष्य है कि भारत की हिस्सेदारी 2 प्रतिशत से बढ़कर 8 प्रतिशत तक पहुंच जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ISRO को 2040 तक भारतीयों को चांद पर भेजने और सुरक्षित वापस लाने का लक्ष्य भी सौंपा है।  
 
खबरों के अनुसार, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) बड़ी तैयारी कर रहा है। इसरो ने 2028 में चंद्रयान-4 मिशन और 2027 में मानवयुक्त गगनयान मिशन की तैयारी तेज कर दी है। आने वाले वित्त वर्ष में 7 और सैटेलाइट लॉन्चिंग की योजना बनाई जा रही है। इन मिशनों में एक कमर्शियल कम्युनिकेशन सैटेलाइट, कई PSLV और GSLV उड़ानें शामिल होंगी।
चंद्रयान-4 मिशन को सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इसे लॉन्च करने की तैयारी तेज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि चंद्रयान-4 चंद्रमा से नमूने वापस लाने का प्रयास करेगा। यह एक ऐसी क्षमता है, जिसका प्रदर्शन वर्तमान में केवल अमेरिका, रूस और चीन ने ही किया है। यह पहली बार है जब पूर्ण रूप से भारत निर्मित PSLV लॉन्च की जाएगी।
नारायणन ने कहा कि अगले 3 वर्षों में स्पेसक्राफ्ट उत्पादन क्षमता को 3 गुना करने का लक्ष्य रखा है। 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना है। इसका पहला मॉड्यूल 2028 में पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। पूरा प्रोजेक्ट 2035 तक पूरा हो जाएगा। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ISRO को 2040 तक भारतीयों को चांद पर भेजने और सुरक्षित वापस लाने का लक्ष्य भी सौंपा है। दुनिया की स्पेस इकोनॉमी भी तेजी से फैल रही है। 2035 तक इसके 1.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। ISRO का लक्ष्य है कि भारत की हिस्सेदारी 2 प्रतिशत से बढ़कर 8 प्रतिशत तक पहुंच जाए।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर का केंद्रबिंदु था उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ