Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

होली से पहले इसरो को बड़ी सफलता, स्पेडेक्स उपग्रहों को किया डीडॉक

Advertiesment
हमें फॉलो करें होली से पहले इसरो को बड़ी सफलता, स्पेडेक्स उपग्रहों को किया डीडॉक
, गुरुवार, 13 मार्च 2025 (15:08 IST)
ISRO news in hindi : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार को कहा कि उसने स्पेडेक्स उपग्रहों को डी-डॉक करने (अलग करने) का काम पूरा कर लिया है। इससे चंद्रमा की खोज, मानव अंतरिक्ष उड़ान और अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने जैसे भविष्य के मिशनों के लिए रास्ता साफ हो गया है।
 
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उपग्रहों की सफल डी-डॉकिंग (अलग करने) की घोषणा की। सिंह ने कहा कि स्पेडेक्स उपग्रहों ने अविश्वसनीय रूप से डी-डॉकिंग की प्रक्रिया को पूरा किया। इससे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन, चंद्रयान 4 और गगनयान सहित भविष्य के महत्वाकांक्षी मिशनों के सुचारू संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि इसरो की टीम को बधाई। यह हर भारतीय के लिए खुशी की बात है।
 
स्पेडेक्स मिशन पिछले साल 30 दिसंबर को शुरू किया गया था, जब इसरो ने अंतरिक्ष में ‘डॉकिंग’ प्रयोग का प्रदर्शन करने के लिए दो उपग्रहों - एसडीएक्स1 और एसडीएक्स2 को कक्षा में स्थापित किया था। आज हुई डीडॉकिंग में इन उपग्रहों को अलग किया गया।
स्पेस डॉकिंग अंतरिक्ष में दो उपग्रहों को जोड़ने की प्रक्रिया को कहते हैं। कई प्रयासों के बाद अंतरिक्ष एजेंसी ने 16 जनवरी को दोनों उपग्रहों को सफलतापूर्वक डॉक किया था। उपग्रहों की सफल डॉकिंग के साथ ही भारत, अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया था। 
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी का आरोप, पेपर लीक से 85 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में