ISIS इंडिया का हेड हैरिस फारुकी साथी समेत गिरफ्तार, सीमा पार करते ही असम STF ने दबोचा

Webdunia
बुधवार, 20 मार्च 2024 (23:47 IST)
ISIS India  : ‘आईएसआईएस इंडिया’ के प्रमुख हैरिस फारुकी और उसके एक सहायक को बांग्लादेश से सीमा पार कर असम के धुबरी में पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया है।  एक बयान में असम पुलिस के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी प्रणवज्योति गोस्वामी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्यबल (STF) ने दोनों को धर्मशाला क्षेत्र से पकड़ा है और बाद में उन्हें गुवाहाटी में एसटीएफ कार्यालय लाया।
 
उन्होंने कहा कि उन दोनों की पहचान पक्की है और यह पाया गया है कि आरोपी हैरिस फारूकी उर्फ हैरिस अजमल फारूकी (देहरादून के चकराता का निवासी) भारत में आईएसआईएस का प्रमुख है।
 
उन्होंने कहा कि उसका साथी और पानीपत निवासी अनुराग सिंह उर्फ रेहान इस्लाम अपना चुका है।  बयान में कहा गया है कि दोनों के मन में कट्टरपंथ भरा पड़ा है और वे भारत में आईएसआईएस के उत्साही नेता/सदस्य हैं।

उन्होंने भर्ती, आतंक के वित्त पोषण तथा भारत में विभिन्न स्थानों पर आईईडी के मार्फत आतंकी हरकतों को अंजाम देने की साजिश के जरिए भारत में आईएसआईएस के मकसद को आगे बढ़ाया है।
ALSO READ: भूटान नहीं जाएंगे PM मोदी, विदेश मंत्रालय ने बताया क्यों यात्रा हुई कैंसिल?
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनआईए, दिल्ली, एटीएस और लखनऊ एवं अन्य स्थानों पर कई मामले लंबित हैं।
 
उन्होंने कहा कि असम का एसटीएफ इन आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई के वास्ते उन्हें एनआईए को सौंप देगा।

क्या बोली पुलिस : असम पुलिस चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रणब ज्योति गोस्वामी ने कहा कि हैरिस फारूकी उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला है। उसके साथी की पहचान अनुराग सिंह उर्फ रेहान के रूप में हुई है और वो पानीपत का रहने वाला है। रेहान ने धर्म परिवर्तन करवा लिया था और उसकी पत्नी बांग्लादेश की नागरिक है।  भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

...तो यह अमेरिका के प्रति अन्याय होगा, भारत को लेकर ट्रंप ने दिया चौंकाने वाला बयान

भारत में निर्मित जेनेरिक दवाओं से दुष्प्रभाव की घटनाएं ज्यादा

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

अगला लेख
More