Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल आज दोपहर 12 बजे आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट लांच करेंगे। इस वेबसाइट पर एक मिनट में 10,000 टिकट की बुकिंग किए जा सकेंगे। फिलहाल एक मिनट में 7500 टिकट की बुकिंग होती है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप के अपग्रेड होने से यात्री पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। इससे यात्रियों की खान-पान समेत अन्य सुविधा भी जोड़ दी गई है।
केंद्रीय रेल मंत्री ने बयान जारी कर कहा कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट अपग्रेडेशन से टिकट बुकिंग की स्पीड बढ़ जाएगी। यात्री इस वेबसाइट से मनपसंद खाना भी बुक करेंगे।
उल्लेखनीय है कि आईआरसीटीसी की साइट पर ज्यादा दबाव बढ़ता था तो यह बराबर हैंग हो जाती थी। तत्काल व बुकिंग शुरू होने के साथ ही वेबसाइट स्लो हो जाती थी। जिस वजह से टिकट की बुकिंग नहीं हो पाती थी।