Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बीफ को सस्ता प्रोटीन बताने वाली योग गुरु इरा त्रिवेदी को दूरदर्शन ने हटाया, चेतन भगत पर लगा चुकी हैं यौन शोषण का आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ira Trivedi
, शनिवार, 27 जुलाई 2019 (18:40 IST)
नई दिल्ली। दूरदर्शन पर योग का कार्यक्रम करने वाली इरा त्रिवेदी को हटा दिया गया है। खबरों के अनुसार इसकी वजह उनके पुराने वीडियो और ट्‍वीट्‍स हैं। इरा ने एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में बीफ को सबसे सस्ता प्रोटीन बताया था।

खबरों के अनुसार इरा के कुछ पुराने ट्‍वीट्‍स वायरल हो रहे थे जिसमें उन्होंने हिन्दू धर्म को लेकर टिप्पणी की थी। इरा ने मशहूर लेखक चेतन भगत पर यौन शोषण के आरोप भी लगाए थे। इरा दूरदर्शन पर 'योगा विद इरा त्रिवेदी' कार्यक्रम पेश करती थीं।  (Photo Courtesy : Instagram)
Ira Trivedi
इरा दूरर्शन पर योग का कार्यक्रम करती थीं। इरा का पुराना वीडियो भी चल रहा था, इससे इरा का विरोध शुरू हो गया था और उन्‍हें कार्यक्रम से हटाने की मांग हो रही थी। इरा इस पुराने वीडियो में एक समाचार चैनल से बीफ को प्रोटीन का सबसे सस्ता विकल्प बताती नजर आती हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब विरोध हुआ था।
 
Ira Trivedi
इरा ने बताया फर्जी : विरोध के बाद इरा ने ट्वीट्स और वीडियो के बारे में कहा कि ये सब फर्जी हैं। उन्होंने कई ट्वीट किए और खुद को हिन्दू धर्म के करीब बताया। इरा ने यह भी कहा कि मैं शाकाहारी हूं और इसे प्रमोट करती हूं। उनके ऐसे कुछ ट्वीट्स के बाद यूजर्स ने इसे इरा का एक बहाना बताया और कमेंट्स कर कहा कि इरा नौकरी जाने के डर से ये सब कर रही हैं।
 
प्रसार भारती ने दिया जांच का भरोसा : मामला गर्माता देख प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने जांच करने का भरोसा दिलाया था। 25 जुलाई को दूरदर्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बताया गया था कि अब यामिनी मुथाना योगा सिखाएंगी। 
Ira Trivedi
चेतन भगत पर लगाया था आरोप : बीते वर्ष इरा ने मीटू कैंपेन के तहत चेतन भगत पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इरा ने कहा कि चेतन ने उन्हें जबरन किस करने की कोशिश की थी। इन आरोपों के बाद चेतन ने इरा के पुराने मेल्स सार्वजनिक कर दिए थे। एक ई-मेल के स्क्रीन शॉट में आखिर में इरा ने लिखा था -'मिस यू किस यू'।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ग्वांग्झू विश्व तैराकी में हिस्सा लेने आए 8 एथलीट घायल, 2 नागरिकों की मौत