dharma sangrah
✕

आखि‍र इंतसार अली ने कटवाई ‘दाढ़ी’, एसपी ने किया ‘बहाल’

Webdunia
रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (11:15 IST)
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रमाला थाने में तैनात रहे दारोगा इंतसार अली ने शनिवार को अपनी दाढ़ी कटवा ली और एसपी के सामने पेश हुए। इस दौरान उन्होंने विभाग के नियमों का पालन करने की बात कही, जिसके बाद एसपी ने दारोगा का निलंबन बहाल कर दिया।

एसपी बागपत ने विभाग की अनुमति के बगैर दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतसार अली को 20 अक्टूबर को निलंबित कर दिया गया था। चूंकि वो तीन बार हिदायत देने के बावजूद भी अपनी दाढ़ी नहीं कटवा रहे थे। यानी उनके निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे इसलिए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई थी।

उधर, दारोगा का कहना था कि वो तीन बार एसपी और आइजी के सामने दाढ़ी कटवाने के लिए अनुमति का पत्र लेकर पहुंचे, लेकिन एक साल तक उस पत्र पर किसी ने ध्यान नहीं दिया था। शनिवार को दारोगा इंतसार अली ने अपनी दाढ़ी कटवा ली, जिसके बाद वो एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखा। विभाग के नियमों का पालन करने की बात कही, जिसके बाद एसपी ने उनका निलंबन बहाल कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

अगला लेख