Festival Posters

क्षेत्रीय भाषाओं में बना सकेंगे इंटरनेट डोमेन

Webdunia
रविवार, 12 अगस्त 2018 (11:04 IST)
कोलकाता। इंटरनेट डोमेन नाम अब तक आपको अंग्रेजी में ही उपलब्ध थे लेकिन जल्द ही आप अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी इंटरनेट डोमेन का नाम बना सकेंगे। गैरलाभकारी निगम इंटरनेट कॉर्पोरेशन फॉर असाइंड नेम्स एंड नंबर्स (आईसीएएनएन) दुनियाभर में इंटरनेट के डोमेन नाम प्रणाली (डीएनएस) का कामकाज देखता है।
 
 
निगम देश की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं सहित भारत में बोली जाने वाली कई भाषाओं में डोमेन नाम तैयार करने के काम में जुटा है। आईसीएएनएन के भारत प्रमुख समीरन गुप्ता ने 'प्रेट्र' को बताया कि भारत की 9 लिपियों बंगाली, देवनागरी, गुजराती, गुरमुखी, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, तमिल और तेलुगु पर काम जारी है। उम्मीद है कि कई स्थानीय भाषाओं का काम भी इन लिपियों के जरिए हो जाएगा।
 
आईसीएएनएन वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल होने वाली लिपियों के वास्ते उच्चस्तरीय डोमेनों के लिए सुरक्षित और स्थिर दिशा में काम कर रही है ताकि अंग्रेजी का ज्ञान नहीं रखने वाले लोग भी अपनी भाषाओं में डोमेन नाम के साथ ऑनलाइन जाकर वेबसाइट देख सकें।
 
एक उदाहरण के तौर पर अब तक लोग इस उद्देश्य के लिए अंग्रेजी में डोमेन नाम टाइप करते थे लेकिन इसके बजाय अब एक व्यक्ति हिन्दी में सामग्री प्राप्त करने के लिए हिन्दी में डोमेन डाल सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया की करीब 52 प्रतिशत आबादी इस समय इंटरनेट का इस्तेमाल करती है और आईसीएएनएन डिजिटल दूरियों की खाई को पाटने की दिशा में काम कर रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में अप्रैल–मई में हो सकते हैं स्थानीय निकाय चुनाव, अंतिम मतदाता सूची जारी

जेफरी एपस्टीन फाइल्स पर बड़ा खुलासा, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा — मेरा कोई लेना-देना नहीं

यूपी में 25 वर्ष से ज्यादा पुराने प्रोजेक्ट्स को मिलेगी नई जिंदगी

मुंबई तट के पास 3 संदिग्ध तेल टैंकर जब्त, ईरान ने कहा—हमारा कोई संबंध नहीं

MP बजट से पहले वित्तमंत्री ने दी खुशखबरी, जानें बजट में किसे मिलेगी सौगात, आज आएगा आर्थिक सर्वेक्षण

अगला लेख