दिल्ली में 30 साल पहले योग सीखा था कोरियाई मंत्री ने

Webdunia
गुरुवार, 21 जून 2018 (22:21 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की उप विदेश मंत्री एना पार्क नई दिल्ली को अपना दूसरा गृह नगर मानती है, जहां से 30 साल पहले उन्होंने अपना राजनयिक कॅरियर शुरू किया था और योग सीखा था, जिसकी बदौलत वह आज स्वस्थ हैं। दक्षिण कोरिया की राजदूत पार्क ने कहा कि योग उनके देश में बहुत लोकप्रिय हो रहा है।


उन्होंने कहा, मैंने 30 साल पहले उस समय योग करना शुरू किया था जब मैं कोरियाई दूतावास में तीसरी सचिव थी। उस समय जीवन ज्यादा आसान था। अब यह काफी व्यस्त है। पार्क ने आज दुनियाभर में मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने कहा, भारत और कोरिया के बीच प्राचीन इतिहास से बौद्ध धर्म तक ऐतिहासिक संबंध हैं। भारत की सांस्कृतिक धरोहर में से एक योग कोरिया में बहुत लोकप्रिय हो रहा है। हाल में सोल में भारतीय दूतावास ने एक सत्र आयोजित किया जिसमें करीब 1,000 लोगों ने भाग लिया। दक्षिण कोरियाई के राष्ट्रपति मून जेई-इन की अगले महीने होने वाली भारत यात्रा के मद्देनजर पार्क दिल्ली पहुंचीं।

उन्होंने यहां कोरिया भारत कूटनीतिक साझेदारी के लिए शांति और समृद्धि के विकासपर कल एक संगोष्ठि को संबोधित किया। पार्क ने कहा, योग मेरी जिंदगी का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। मैं हर दिन, हर सुबह योग करती हूं। मेरा बहुत व्यस्त कार्यक्रम रहता है और कई बार सब कुछ संभालना मुश्किल हो जाता है इसलिए हर सुबह मैं तरोताजा होने के लिए योग करती हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ मेला मंगलवार तक नो-व्हीकल झोन, 8वीं तक के स्कूल बंद

अमेरिका ने भारतीय महिलाओं और बच्चों को बख्शा, पुरुषों को लगाईं बेड़ियां

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के बाद लोग दहशत में, सुनाई आपबीती

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

MP: 1 अप्रैल से नए लो alcoholic beverage bars खुलेंगे, 19 स्थानों पर शराब की बिक्री बंद होगी

अगला लेख
More