sawan somwar

हलवे की रस्म के साथ शुरू हुई बजट की छपाई, 1 फरवरी को होगा पेश

Webdunia
सोमवार, 21 जनवरी 2019 (20:49 IST)
नई दिल्ली। हलवे की पारंपरिक रस्म के साथ सोमवार को अंतरिम बजट तैयार करने तथा बजट दस्तावेजों की छपाई की प्रक्रिया शुरू हो गई। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है और वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि इस साल मई में मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त होने के मद्देनजर 1 फरवरी को पूर्ण बजट पेश नहीं किया जाएगा। पारंपरिक तौर पर अंतरिम में सिर्फ लेखानुदान मांगें ही होती हैं। हालांकि वित्तमंत्री अरुण जेटली ने इस बार अंतरिम बजट में लेखानुदान मांगों से अधिक होने की बात कहकर लोकलुभावन घोषणाओं के भी संकेत दिए हैं।

नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में आज हलवे की रस्म हुई। स्वास्थ्य कारणों से इलाज के लिए अमेरिका गए जेटली इस मौके पर मौजूद नहीं थे, लेकिन दोनों वित्त राज्यमंत्री (शिवप्रसाद शुक्ला और पी. राधाकृष्णन) ने फीता काटकर रस्म की शुरुआत की तथा मंत्रालय के कर्मचारियों में हलवा बांटा।

इस रस्म के साथ ही बजट की तैयारी और छपाई से सीधे जुड़े अधिकारी तथा कर्मचारी लोकसभा में बजट प्रस्तुत किए जाने तक वहीं रहेंगे। वे किसी से भी मिल नहीं सकेंगे तथा अपने फोन का भी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। संसद में बजट पेश किए जाने के बाद ही उन्हें बाहर जाने की अनुमति होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

सांप को जैन साध्‍वियों ने सुनाया णमोकार मंत्र, कहा— मुक्‍त हो जाओ, अब किसी को मत डसना', फन फैलाकर बैठे रहे नागराज

काशी विश्वनाथ धाम में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वापस दिलाए पैसे

CM हेमंत सोरेन की पहल रंग लाई, ओमान में फंसी सिमडेगा की प्रीति कुजूर सुरक्षित घर लौटी

मांजलपुर उपचुनाव परिणाम : गढ़ बचाने में कामयाब रही भाजपा, वडोदरा की इस सीट पर सतीश पटेल की बंपर जीत

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर से दतिया तक भाजपा को बड़ा झटका, मांजलपुर में सतीश पटेल जीते

अगला लेख