इंदु मल्होत्रा ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

Webdunia
शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (00:38 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश के रूप में शुक्रवार को शपथ लेने वाली वरिष्ठ अधिवक्ता इंदु मल्होत्रा ने प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) दीपक मिश्रा के साथ पीठ साझा की और कठुआ सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामला और कई पीआईएल समेत अन्य मामलों की सुनवाई की। न्यायमूर्ति मल्होत्रा देश की पहली ऐसी महिला वकील हैं, जो सीधे शीर्ष अदालत में न्यायाधीश नियुक्त की गई हैं।


सीजेआई के साथ वे उस पीठ का हिस्सा थीं, जिसमें न्यायमूर्ति डी वाई चन्द्रचूड़ भी शामिल थे। कठुआ मामले के अलावा पीठ ने कावेरी जल विवाद समेत अविलंब सुनवाई के लिए सूचीबद्ध मामलों की भी सुनवाई की। इससे पहले सुबह सीजेआई ने शीर्ष अदालत की अदालत संख्या एक में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति मल्होत्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पीठ में न्यायमूर्ति मल्होत्रा के शामिल होने के साथ ही उच्चतम न्यायालय में अब न्यायाधीशों की संख्या 25 हो गई है। आजादी के बाद न्यायमूर्ति मल्होत्रा शीर्ष अदालत की सातवीं महिला न्यायाधीश बन गई हैं। अन्य महिला न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों से पदोन्नति देकर उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

अगला लेख
More