इंडिगो की यात्री सेवाएं सबसे खराब, एयर इंडिया की सामान नीति सबसे अच्छी

Webdunia
गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (22:35 IST)
नई दिल्ली। पर्यटन एवं परिवहन मंत्रालय से जुडी संसद की स्थायी समिति ने किराए को लेकर निजी विमान सेवाओं की मनमानी पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर अंकुश लगाने की सरकार से सिफारिश की है। समिति ने इंडिगो विमान सेवा को सबसे खराब निजी विमान कंपनी बताया है और कहा है कि वह यात्रियों की शिकायतों का निपटारा भी नहीं करती।
 
 
समिति के अध्यक्ष एवं तृणमूल के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ'ब्रायन ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि समिति के सभी सदस्यों ने निजी विमान कंपनियों द्वारा यात्रियों का शोषण किए जाने और शिकायतों पर पर्याप्त ध्यान न दिए जाने की आलोचना की है।
 
ओ'ब्रायन ने कहा कि इस संदर्भ में इंडिगो कंपनी का सबसे खराब प्रदर्शन है और वह यात्रियों की शिकयतों पर बिलकुल ध्यान नहीं देती। जम्मू-कश्मीर से मरीजों को अचानक जब विमान यात्रा करनी होती है तो 30-40 हजार रुपए तक किराया लिया जाता है। गर्मियों के मौसम में भी मनमानी और मोटा किराया लिया जाता है। हमने सरकार से अनुरोध किया है कि इस पर अंकुश लगनी चाहिए, क्योंकि निजी कंपनियां कई बार तो 8-10 गुना किराया बढ़ा देती हैं।
 
उन्होंने कहा कि एयर इंडिया की सेवा में अब काफी सुधार हुआ है। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि यात्रियों के सामान का वजन 1-2 किलो बढ़ जाने पर भी निजी एयरलाइंस विशेषकर इंडिगो मनमाना किराया वसूलती है तथा वे निजी एयरलाइंस के विरोधी नही हैं लेकिन यात्रियों के अधिकारों और हितों की रक्षा को अहम मानते हैं। निजी एयरलाइंस को कुछ संकट या समस्याएं हो सकती हैं, पर किराए के मामले में उन्हें यात्रियों का ऐसा शोषण नहीं करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि समिति ने इन निजी विमान कंपनियों से कहा है कि वे कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत मरीजों का किराया कम करें और कुछ सीटें उनके लिए आरक्षित भी करें ताकि उनको जब इलाज के लिए जाना पड़े तो उन्हें सीट सस्ते दाम पर उपलब्ध हो। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

अगला लेख
More