कूपवाड़ा में सेना के एक ओर जवान ने की खुदकुशी

Webdunia
गुरुवार, 8 मार्च 2018 (19:11 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती कूपवाड़ा जिले में गुरुवार को सेना के एक अन्य जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को भी सेना के एक जवान ने ऐसा ही कदम उठाया था।


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सिपाही शंकर सिंह (31) कूपवाड़ा के वार्नाओ में तैनात था और उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह राजस्थान का रहने वाला था और 18 राष्ट्रीय रायफल्स में तैनात था।

उसके आत्महत्या करने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इससे पहले बुधवार को भी कूपवाड़ा जिले में ही लांगाते सैन्य शिविर में एक अन्य जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों में लगे सुरक्षाकर्मियों में आत्महत्या के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने जवानों के लिए योग और आर्ट ऑफ लिविंग जैसे कदम उठाए हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

अगला लेख
More