dharma sangrah

अब भारत 13 सैटेलाइट्स से पाक-चीन के चप्पे-चप्पे पर रखेगा पैनी नजर

Webdunia
सोमवार, 26 जून 2017 (15:12 IST)
श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पीएसएलवी-सी38 रॉकेट ने शुक्रवार को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पृथ्वी सर्वेक्षण उपग्रह कार्टोसैट-2 श्रेणी का उपग्रह 'आई इन द स्काई' को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। कार्टोसैट-2 उपग्रह चीन और पाक सीमा पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेगा और इससे भारत की सैन्य शक्ति में इजाफा हुआ है।

इस उपग्रह के अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित होने के बाद भारत के निगरानी सैटेलाइट्स की संख्या अब 13 हो गई है, जो निगरानी के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों की मैपिंग करते हैं। जल और थल दोनों जगहों पर ये सैटेलाइट्स कारगर हैं।

इसरो सूत्रों​ के अनुसार कार्टोसैट-2 श्रृंखला के पिछले उपग्रह की विभेदन क्षमता 0.8 मीटर की थी और इससे ली गईं तस्वीरों ने पिछले साल नियंत्रण रेखा के पार 7 आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल हमले करने में भारत की मदद की थी। हालिया रिमोट सेंसिंग उपग्रह की विभेदन क्षमता 0.6 मीटर है। इसका अर्थ यह है कि यह पहले से भी छोटी चीजों की तस्वीरें ले सकता है।

इसरो के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि यह 0.6 मीटर की लंबाई और 0.6 मीटर की चौड़ाई वाले वर्ग के बीच मौजूद चीजों को चिन्हित कर सकता है तथा इससे रक्षा निरीक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इसका इस्तेमाल आतंकी शिविरों और बंकरों आदि की पहचान के लिए किया जा सकता है।

सेना निगरानी के लिए 13 सैटलाइट्स में कार्टोसैट-1 और 2 सीरीज और रिसैट-1 और रिसैट-2 का इस्तेमाल करती है। एक अंग्रेजी समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार भारतीय नौसेना युद्धक पोत, पनडुब्बी, एयरक्राफ्ट और लैंड सिस्टम्स में रियल टाइम टेलीकम्युनिकेशन के लिए जीसैट-7 सैटेलाइट का इस्तेमाल करती है।

भारत एंटी सैटेलाइट वेपन (ASAT) भी लांच करने की क्षमता रखता है, जो दुश्मनों के सैटेलाइट को नष्‍ट कर सकती है। केवल अमेरिका, रूस और चीन के पास ही इस तरह के हथियार हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा, बारिश में भी सैकड़ों युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Air India Flight : फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट पर एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट नहीं मिली, टिप्पणी की स्थिति में नहीं

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

मेरठ में CM योगी के कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अगला लेख