समंदर में फंसे 36 मछुआरों का रेस्क्यू, बंगाल की खाड़ी में नौसेना का बडा ऑपरेशन

Webdunia
शनिवार, 29 जुलाई 2023 (12:11 IST)
Indian Navy : नौसेना ने एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 भारतीय मछुआरों को बचा लिया है। खराब मौसम की वजह से समंदर में फंसे इन मछुआरों को भारतीय नौसैनिक पोत INS खंजर के जरिये सुरक्षित निकाला गया है।
 
नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस खंजर ने तमिलनाडु के तट से 130 समुद्री मील दूर फंसे 36 भारतीय मछुआरों को सुरक्षित निकाल लिया है।
 
ये मछुआरे तीन नौकाओं में सवार थे। आईएनएस खंजर तीनों नौकाओं को समुद्र की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच 30 घंटे से अधिक लंबा अभियान चलाकर तट पर ले आया।
 
आईएनएस खंजर बंगाल की खाड़ी में अभियान संबंधी तैनाती पर है। उसे तमिलनाडु तट से 130 समुद्री मील दूर तीन नौकाएं-सबरीनाथन, कलाईवानी और वी सामी दिखाई दी थीं।
 
 
पोत ने नौकाओं को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराईं और 30 घंटे से अधिक लंबा अभियान चलाकर शुक्रवार को चेन्नई में उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं डोनाल्ड ट्रंप, जानिए क्या कहा?

India Pakistan Ceasefire : 6 दिन में पहली बार कश्मीर में शांति से कटी रात

LIVE: भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं ट्रंप, जानिए क्या कहा?

पहलगाम आतंकी हमले पर अमिताभ ने तोड़ी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

चीन ने भी किया सीजफायर का समर्थन, पाकिस्तान को लेकर NSA अजीत डोभाल से क्या कहा?

अगला लेख
More