Daily Horoscope
✕

भारतीय नौसेना में बढ़ाई ताकत, हिल जाएंगे दुश्मन

Webdunia
बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (15:30 IST)
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के दो दस्ते पश्चिमी अरब सागर एवं दक्षिणी हिन्द महासागर में दीर्घकालिक तैनाती के लिए भेजे हैं, जिनमें से एक दस्ता बुधवार को ओमान के दक़्म बंदरगाह पहुंचा।
 
भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस मुंबई, पनडुब्बी शिशुमार मार्ग में अनेक अभ्यास करने के बाद ओमान पहुंचे हैं,  जबकि आईएनएस कोच्चि दक्षिणी हिन्द महासागर की ओर बढ़ रहा है। भारतीय नौसैनिक पोत एवं पनडुब्बी ने लंबे अरसे बाद किसी विदेशी बंदरगाह पर लंगर डाला है। नौसेना की पश्चिमी कमान ने पश्चिमी अरब सागर और दक्षिणी हिन्द महासागर में दो नौसैनिक पोत, एक पनडुब्बी एवं दो लंबी रेंज वाले समुद्री टोही विमान तैनात किए हैं। 
 
नौसैनिक दस्तों को एक माह के लिए तैनात किया गया है और इसका उद्देश्य अरब सागर के तट पर स्थित देशों के साथ सहयोग एवं समुद्री गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाना है। सामरिक जानकारों का कहना है कि जिबूती में चीनी नौसेना की तैनाती के मद्देनज़र भारतीय नौसैनिक दस्ते की तैनाती बहुत महत्वपूर्ण है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर 5 साल के लिए बढ़ा प्रतिबंध

भारत समेत किन देशों में माइक्रोसॉफ्ट हुआ ठप्‍प, कौन-कौनसी सर्व‍िस नहीं कर रही काम?

दिल्ली बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, लाहौर को पछाड़ा

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी 'वन-ऑन-वन' बहस की चुनौती, बोले—मेरा फोन टैप हो रहा है, सारे सबूत अंदर मौजूद

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर गूंजे छठ के भोजपुरी गीत, क्यों मचा सियासी बवाल?

अगला लेख