Hanuman Chalisa

भारत में बंद नहीं होगा इंटरनेट, सरकार का दावा घबराने की जरूरत नहीं, जानिए क्यों आई बंद होने की खबरें

Webdunia
शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (09:40 IST)
इंटरनेट बंद होने की ख़बरों के बीच सरकार ने दावा किया है कि भारत में किसी का इंटरनेट बंद नहीं होगा। आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। रूसी मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि मेंटेनेंस कार्यों के चलते इंटरनेट यूजर्स को परेशानी आ सकती है।


साइबर सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक इंटरनेट बंद होने की खबरों का भारत से कोई लेना-देना नहीं है, भारत में इसका कोई असर नहीं होने वाला है।

क्यों आईं बंद होने की खबरें : एक रिपोर्ट के अनुसार, दी इंटरनेट कॉर्पोरेशन ऑफ असाइंड नेम्स एंड नंबर्स यानी (ICANN) नॉन प्रॉफिट प्राइवेट ऑर्गनाइजेशन डोमेन नेम की रजिस्ट्री और आइपी एड्रेस मुहैया करती है। यह ऑर्गेनाइजेशन अपनी क्रिप्टोग्राफिक की में आवश्यक बदलाव करने जा रही है। इसके कारण दुनियाभर के इंटरनेट उपभोक्ताओं को अगले 48 घंटे के अंदर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि मुख्य डोमेन सर्वर और वेब को कंट्रोल करने वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर को कुछ समय के लिए बंद किया जाएगा। इसके बाद यह खबर फैल गई कि दुनियाभर में इंटरनेट बंद हो जाएगा।

क्यों हो रहा है क्रिप्टोग्राफिक की में बदलाव : ICANN के मुताबिक बढ़ते साइबर हमलों को देखते हुए क्रिप्टोग्राफिक की में बदलाव किया जा रहा है। क्रिप्टोग्राफिक की डोमेन नेम सिस्टम (डीएनएस) की सुरक्षा करने में सहायता करती है। इसे इंटरनेट एड्रेस भी कहा जाता है। हालांकि आईसीएएनएन ने पहले भी कुछ टेस्ट किए हैं, ताकि कम से कम दिक्कत में रिप्लेसमेंट का काम हो जाए।

भारत के साइबर अधिकारियों के मुताबिक, भारत में इंटरनेट बंद नहीं होगा। मेंटेनेंस के काम का भारत पर असर न के बराबर रहेगा। उधर ICANN ने भी इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि क्रिप्टोग्राफिक की में बदलाव एक दिन पहले से ही चल रहा है और अब तक इंटरनेट सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! योगी सरकार ने गुणवत्ता सुधार के लिए तेज की अकादमिक टीम की तैनाती

जम्मू कश्मीर में 6.2 तीव्रता का भूकंप, लोग दहशत में

चीन के बड़े कदम से और नीचे आ सकता है Gold, आखिर ऐसा क्या कर दिया China ने

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

अगला लेख