अर्थव्यवस्था को लेकर खुशखबर, 2047 तक 8 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान

अर्थव्यवस्था पिछले डेढ़ साल में सबसे तेज गति से बढ़ी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 28 मार्च 2024 (15:55 IST)
Indian economy is expected to grow at the rate of 8 percent: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत के कार्यकारी निदेशक कृष्णमूर्ति वेंकट सुब्रमण्यम (Krishnamurthy Venkata Subramaniam) ने नई दिल्ली में कहा कि अगर देश पिछले 10 वर्षों में लागू की गई अच्छी नीतियों को दोगुना कर सके और सुधारों में तेजी लाए तो भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian economy) 2047 तक 8 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था पिछले डेढ़ साल में सबसे तेज गति से बढ़ी है।

ALSO READ: अर्थव्यवस्था को लेकर खुशखबरी, GDP वृद्धि दर 8 फीसदी का अनुमान
 
8 प्रतिशत की वृद्धि दर महत्वाकांक्षी : सुब्रमण्यम ने कहा कि स्पष्ट रूप से 8 प्रतिशत की वृद्धि दर महत्वाकांक्षी है, क्योंकि भारत पहले लगातार 8 प्रतिशत की दर से नहीं बढ़ पाया है, लेकिन इसे हासिल किया जा सकता है। वेंकट सुब्रमण्यम ने 'टाइम्स नाऊ समिट' में गुरुवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने जिस तरह की वृद्धि दर्ज की है, अगर हम पिछले 10 वर्षों में लागू की गई अच्छी नीतियों को दोगुना कर सकते हैं और सुधारों में तेजी लाएं तो भारत यहां से 2047 तक 8 प्रतिशत की दर से वृद्धि कर सकता है।

ALSO READ: तीसरी तिमाही में 8.4 प्रतिशत रही भारत की GDP, PM मोदी बोले तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य
 
अर्थव्यवस्था पिछले डेढ़ साल में सबसे तेज गति से बढ़ी : भारत की अर्थव्यवस्था 2023 के अंतिम 3 महीनों में उम्मीद से बेहतर 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जो पिछले डेढ़ साल में सबसे तेज गति है। अक्टूबर-दिसंबर में वृद्धि दर के दम पर चालू वित्त वर्ष के अनुमान को 7.6 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया।
 
55,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है : सुब्रमण्यम ने कहा कि अगर भारत 8 प्रतिशत की दर से बढ़ता है तो 2047 तक भारत 55,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। आईएमएफ में भारत के कार्यकारी निदेशक ने रोजगार सृजन के लिए विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

कितनी पढ़ी लिखी हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जानिए कौन सी हैं डिग्रियां और कब शुरू हुआ राजनीतक जीवन की

LIVE: कुछ ही देर में दिल्ली सीएम पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता

शीशमहल में नहीं रहेंगी दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

भोपाल में दूल्हे के सामने दुल्हन का अपहरण, शादी से पहले था अफेयर

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें बरकरार, जानें आपके नगर में नए भाव

अगला लेख
More